- साजा थाने के एसआई बीआर ठाकुर पर हमला , वाहन जलाए
- बेमेतरा में दो समुदाय में मारपीट हुई। जिले में धारा 144 लागू।
- साजा थाने के एसआई बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया।
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार दोपहर दो समुदाय के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक 22 साल के युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे साजा थाने के SI बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। कुछ वाहनों को भी आग लगा दी गई। जिले में धारा 144 लगा दी गई है।
बिरनपुर में कुछ महीने पहले एक समुदाय की दो-तीन लड़कियों ने दूसरे समुदाय के लड़कों से घर की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी। तब भी इन दोनों समुदायों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही गांव के लोग दो पक्षों में बंट गए।
इसके बाद एक समुदाय के पदाधिकारियों ने यहां दूसरे समाज में लड़कियों को शादी से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इसके बाद तनाव और बढ़ गया। शनिवार दोपहर को भी ऐसी ही बात पर युवकों के दो गुटों में बहस हुई। यह खूनी संघर्ष में बदल गई। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दोनों समुदाय के कई लोग घायल हुए हैं। युवक भुनेश्वर साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 22 वर्ष की हत्या होने पर थाना साजा में अपराध पंजीबद्ध कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम
- निजामुद्दीन पिता रामानुद्दीन
- रशीद खान पिता बहाल खान
- मुख्तार पिता रशीद खान
- अकबर खान पिता रमजान खान
- अब्दुल खान पिता अकबर खान
- नवाब खान पिता सेहत्तर खान
- अयूब खान पिता सरदार खान
- शफीक पिता पीला मोहम्मद
- बशीर खान पिता बहाल खान
- जलील खान पिता मोकमुम
- जनाब खान पिता निजामुद्दीन

