अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज,जिसे देखकर शेर भी चले दो कदम पीछे,

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज हो चुका है. एक्शन पैक्ड पैन इंडिया यह फिल्म इस साल या आने वाले साल में रिलीज हो जाएगी. पर इससे पहले फैन्स के बीच एक्साइटमेंट पैदा करते हुए फिल्म के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज किया है. साथ ही फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन बेहद ही खौफनाक लुक में नजर आ रहे हैं. पर पहले बात करते हैं फिल्म के टीजर की अल्लू अर्जुन एक बार फिर फैन्स के बीच अपने लुक को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार एक्टर ने एक खौफनाक लुक कैरी किया है. फिल्म में वह एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं. पोस्टर पर जो ‘पुष्पा’ दिख रहा है, उसने गले में नींबू की माला, फूल की माला और हैवी जूलरी पहनी हुई है. ऊंगलियों में ढेर सारी हैवी रिंग्स, हाथ में चूड़ियां, नीली साड़ी और ब्रोकेड ब्लाउज के साथ नाक में नथनी और नीला रंग पूरी बॉडी और फेस पर लगाया हुआ है. एक हाथ में तो रिवॉल्वर भी नजर आ रही है. और खड़े होने का अंदाज, हूबहू पुराने वाले ‘पुष्पा’ का नजर आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *