Headlines

पकड़ा गया सलमान खान को मारने की धमकी देने वाला आरोपी, 5 करोड़ की मांगी थी फिरौती

फिल्म अभिनेता सलमान खाना को जान से मारने और 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है. अब उसे मुंबई लाया जा रहा है. कुछ दिन पहले ही आरोपी में मुंबई ट्रैफिक पुलिस के हेल्प लाइन नंबर पर सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देकर 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी.

बाद में आरोपी ने उसी हेल्प लाइन नंबर पर माफी भी मांगी थी.

दरअसल, पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए एक धमकी भरा मैसेज मिला था. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. मैसेज भेजने वाले ने सलमान खान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उन्होंने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ मामले को सुलझाने के लिए 5 करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनका हश्र मारे गए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा.

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सैप हेल्पलाइन नंबर पर 17 अक्टूबर को मैसेज आया था. आरोपी ने अपने मैसेज में लिखा था, ‘अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे. अगर ऐसा नहीं किया तो उनका हश्र बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा.’ जांच शुरू होने के बाद ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन को उसी नंबर से एक और संदेश मिला, जिसमें दावा किया गया था कि पहले वाला संदेश गलती से भेज दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004