- वरुण धवन और नताशा दलाल के घर जल्द गूंजेगी किलकारी? फैन्स देने लगे शुभकामनाएं
वरुण-नताशा के घर गूंजेगी किलकारी? दरअसल हाल ही में वरुण धवन और नताशा दलाल एक क्लीनिक के बाहर नजर आए। पैपराजी ने वरुण और नताशा को उस वक्त कैमरे में कैद किया, जब ये दोनों गाड़ी की ओर रवाना हो रहे थे। इस दौरान जहां नताशा ने ढीली से ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहनी थी तो वहीं वरुण भी कैजुअल लुक में काफी कूल दिख रहे थे।
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। फैन्स जितना सेलेब्स की फिल्मों के बारे में जानना चाहते हैं, उतना ही वो उनकी बाकी लाइफ पर भी नजर रखते हैं। इस बीच ऐसी खबर सामने आई है जिससे वरुण धवन (Varun Dhawan) के फैन्स काफी खुश हो गए हैं। कहा जा रहा है कि वरुण धवन और नताशा दलाल (Natasha Dalal) के घर पर जल्द ही किलकारी गूंज सकती है और इस बात से कपल के फैन्स एक्साइटिड हैं।
दरअसल हाल ही में वरुण धवन और नताशा दलाल एक क्लीनिक के बाहर नजर आए। पैपराजी ने वरुण और नताशा को उस वक्त कैमरे में कैद किया, जब ये दोनों गाड़ी की ओर रवाना हो रहे थे। इस दौरान जहां नताशा ने ढीली से ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहनी थी तो वहीं वरुण भी कैजुअल लुक में काफी कूल दिख रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही ऐसा कहा जा रहा है कि वरुण-नताशा के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आ सकता है। हालांकि इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।

