बेंगलुरु में बनेगा आईफोन बनाने का प्लांट:फॉक्सकॉन ग्रुप ने ₹303 करोड़ में खरीदी जमीन

मुख्यधारा @ बेंगलुरु

एपल इंक के पार्टनर फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने सोमवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास देवनहल्ली एरिया में 13 मिलियन स्क्वायर फुट (1.2 मिलियन स्क्वायर मीटर) जमीन खरीद ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फॉक्सकॉन की सब्सिडियरी होन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया मेगा डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज (LSE) को इस बात की जानकारी दी है।

कंपनी ने 303 करोड़ रुपए में जमीन खरीदी
कंपनी ने 37 मिलियन डॉलर यानी 303 करोड़ रुपए में बेंगलुरु में यह जमीन खरीदी है। इस जमीन पर फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लांट में कंपनी पार्ट्स बनाने के साथ एपल के हैंडसेट भी असेंबल करेगी। फॉक्सकॉन अपनी इस साइट को नए इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस के लिए कुछ पार्ट्स का प्रोडक्शन करने के लिए भी यूज कर सकती है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में पहले बताया गया था कि फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने लोकल प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए भारत में एक नए प्लांट पर करीब 700 मिलियन डॉलर (करीब 5.7 हजार करोड़ रुपए) का निवेश करने का प्लान बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *