मुख्यधारा @ रायपुर
महान संत गाडगे जी महाराज की 147 वीं प्रदेश स्तरीय जयंती एवं सामाजिक महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होने बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम हसदा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सामाजिकजनों को अपने संदेश में कहा कि वैश्वीकरण के इस समय में परंपरागत व्यवसायों के लिए जो चुनौतियां उत्पन्न हुई हैं। उससे निपटने के लिए इन्हें सक्षम बनाने हमारी सरकार ने कई तरह की योजनाएं बनाई हैं ताकि युवाओं को ऋण मिल सके, रीपा आदि के माध्यम से इन्हें जगह मिल पाए। रजक कल्याण बोर्ड का गठन भी इसी उद्देश्य से किया गया है ताकि उन्हें शासकीय योजनाओं के माध्यम से ऋण एवं अन्य सहयोग दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने सर्व समाज के सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने गोडगिरी में सहकारी बैंक की घोषणा भी की। जिस गौठान में 5 क्विंटल से अधिक की गोबर खऱीदी होगी, वहां पर बिजली बनाने का संयंत्र स्थापित किये जाएंगे। हसदा में स्थित खूबचंद बघेल स्कूल को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड करने की घोषणा भी की।
20 फीट बाई 15 फीट का बना है पोट्रेट, इससे पहले ढाई बाय चार फीट का पोट्रेट
इस मौके पर मुख्यमंत्री का पोट्रेट भी मितान क्लब ने भेंट किया। यह पोट्रेट पैरा से बनाया गया है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 20 बाई 15 फीट की है। इससे पहले छत्तीसगढ़ महतारी का पैरा से बना पोट्रेट बनाया गया था जो ढाई बाई चार फीट का था। मुख्यमंत्री के इस पोट्रेट को गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड ने अपने रिकार्ड में भी दर्ज किया है। यह पोट्रेट मितान क्लब के श्री अर्पित परगनिहा एवं कलाकारों ने तैयार किया है। मुख्यमंत्री को तिरंगे के रंगों के लड्डुओं से तौलकर स्वागत किया।

