मुख्यधारा @ नई दिल्ली
छह करोड़ रुपये का बजट. सौ करोड़ रुपये का एक्टर. दर्शकों की आस्था से जुड़ा विषय. रामायण पर आधारित कहानी. वीएफएक्स की चमक धमक. दुनियाभर में प्रचार. यह सारी बातें सिर्फ एक फिल्म आदिपुरुष से जुड़ी हैं. लेकिन इतनी सब चीजों के बावजूद अगर किसी वजह से मजा किरकिरा हो जाए तो इस बारे में आप यही कहेंगे न कि सारी मेहनत पर पानी फिर जाना. प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान के ट्रेलर के कुछ सीन इसी तरह का इशारा करते हैं और तीन मिनट के ट्रेलर का जायका ही बिगाड़ देती है.
हम बात कर रहे हैं आदिपुरुष के उस सीन की जब जानकी हनुमान से बात कर रही होती है और उनसे कहती हैं कि उन्हें राघव का अहंकार तोड़कर मुझ कर ले जाना होगा. यह रामायण का अहम प्रसंग है. फिल्म के लिहाज से देखा जाए तो संवाद कमाल के हैं, और सीन भी काफी दमदार नजर आ रहा है. लेकिन इस सीन में कुछ ऐसी कमी है, जो सिर्फ हमने नहीं बल्कि दर्शकों ने भी पकड़ी है और अब इसकी चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है. इस सीन में जिस तरह की मारक एक्टिंग और डायलॉग डिलिवरी चाहिए थी,

