मुख्यधारा @ रायपुर
छत्तीगसढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने कारोबारी अनवर ढेबर को आज कोर्ट में पेश किया। बता दें चार दिन की रिमांड के बाद अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। इसके साथ ही नीतिश पुरोहित को भी पेश किया गया है। नीतिश पुरोहित होटल कारोबारी है। बताया जा रहा है कि वह वह हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शनिवार को कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था।
शराब घोटाले के मामले में हिरासत में लिए गए कारोबारी और महापौर के भाई अनवर ढेबर ने ईडी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। अनवर ढेबर को आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। जज के सामने अनवर ढेबर ने कहा कि ईडी उन्हें प्रताड़ित कर रही है और सीएम व उनके परिवार का नाम लेने का दबाव बना रही है। मुझे बहुत प्रताड़ित किया गया है। अगर ऐसा चलता रहा तो मैं खुदकुशी कर लूंगा। अनवर ढेबर ने जज के सामने ख़ुदकुशी करने की चेतावनी दी है और कहा कि ईडी उसकी जिम्मेदार होगी।
शराब घोटाले को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनीतिक षड़यंत्र बताया है। मुख्यमंत्री बघेल का कहना था कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव निकट आने पर हताश भाजपा द्वारा प्रवर्तन निदेशालय ईडी की मदद से राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी भाजपा के राजनीतिक एजेंट के रूप में कार्य कर रही है। ईडी का एकमात्र काम चुनाव में भाजपा को मदद करना है।
