दिल्ली में जंतर-मंतर से पहलवानों के तंबू उखाड़े गए , हिरासत में लिए गए सभी पहलवान, गिरफ्तारी पर छलका नीरज चोपड़ा का दर्द

मुख्यधारा @ दिल्ली

दिल्ली के जंतर-मंतर से नई संसद के सामने महापंचायत करने जा रहे पहलवानों को पुलिस ने रोक दिया जिसके बाद दोनों में तीखी नोंकझोक हुई. पहलवानों ने पुलिस बैरिकेड को पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की जिसके बाद कई पहलवानों को हिरासत में ले लिया गया. पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि हमें गोली मार दो.

पुलिस के रोकने के बाद पहलवान केरल हाउस के पास धरने पर बैठ गए. यहां से संसद कुछ ही दूरी पर है. इसके पहले पहलवान दो बैरिकेड पार कर यहां पहुंचे थे. कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में पहलवानों ने आज रविवार (28 मई) को दिल्ली में ‘महिला सम्मान महापंचायत’ का आह्वान किया गया था . पहलवानों ने महिला महापंचायत का आयोजन जिस दिन करने की घोषणा की है, उसी दिन संसद के नवनिर्मित भवन का प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन हुआ है.

Image

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दुख जाहिर किया है. नीरज चोपड़ा ने कहा कि इस मामले को बेहतर तरीके से हैंडल किया जा सकता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *