Headlines

मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं को वितरित किए चेक, उजाला समूह की महिलाओं के जीवन में आया उजियारा, मिला सीआईएफ के 30.80 लाख रुपए का चेक

रायपुर, 12 मार्च 2024/ प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय आज जिला मुख्यालय कोंडागांव में वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित जंगल जतरा 2024 कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत चेक एवं सामग्रियों का वितरित किया|

कोंडागांव जिले के केशकाल के उजाला स्व-सहायता समूह की क्लस्टर सचिव श्रीमती ताराबाई नेताम ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों उनके समूह को बिहान योजना के तहत 30 लाख 80 हजार रुपए का चेक मिला। उन्होंने बताया कि उनके समूह की महिलाएं सब्जी उत्पादन, मुर्गीपालन, मछ्ली पालन, किराना व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं और इससे समूह को बहुत लाभ मिल रहा है। श्रीमती नेताम ने बताया कि इस राशि से उनके व्यवसाय को और अधिक सम्बल, मजबूती मिलेगी और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में और आगे बढ़ पाएंगी।

इसी तरह फरसगांव के लंजोड़ा के आंचल महिला संकुल संगठन की अध्यक्ष जानकी पांडे ने बताया कि उन्हें 25 लाख 80 हजार रुपए का चेक सीआईएफ के तहत आज प्राप्त हुआ। समूह की महिलाएं गौपालन, मुर्गीपालन, मछलीपालन, बाजार का ठेका लेने, गल्ला व्यापार आदि का काम कर रही हैं। इन कारोबार को और अधिक विस्तारित करने में यह राशि मील का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा अन्य उत्कृष्ट कलस्टर और समूहों की महिला सदस्यों को सीआईएफ के तहत मुख्यमंत्री ने चेक बांटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004