Headlines

मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को सुगमता से मिल रहा है खाद-बीज

किसानों को अब तक 7.72 लाख टन खाद और 6.69 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण

अब तक 13.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की हो चुकी है बोनी

इस खरीफ सीजन में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का है लक्ष्य

अब तक 153 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज: प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1236 मिमी

रायपुर, 03 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के किसानों को अब तक 7.72 लाख टन खाद और 6.69 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया जा चुका है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में मानसून की बौछारों के साथ शुरू हुए खेती-किसानी में बोनी का रकबा भी निरंतर बढ़ते जा रहा है। राज्य में अब तक 13.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है। राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ सीजन में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी का लक्ष्य रखा गया है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 01 जुलाई 2024 की स्थिति में प्रदेश में अब तक 153 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो इसी अवधि की दस वर्षाें की औसत वर्षा 182.3 मिमी से 29.3 मिमी कम है। गत वर्ष इसी अवधि में 169.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जबकि प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1236 मिमी है।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष खरीफ 2024 के लिए प्रदेश में 9.78 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 8.07 लाख क्विटल बीज का भंडारण कर अब तक 6.69 लाख क्विंटल बीज का वितरण किसानों को किया जा चुका है, जो मांग का 68 प्रतिशत है।

इसी प्रकार प्रदेश में इस खरीफ सीजन में 13.68 लाख मेट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त लक्ष्य के विरूद्ध 12.12 लाख मेट्रिक टन उर्वरकों का सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में भंडारण किया गया है। उक्त भंडारण के विरूद्ध 7.72 लाख मेट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 56 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी सरकार के 06 माह पूर्ण होने के बाद कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश के किसानों को सुगमता से उनकी मांग के अनुरूप खाद-बीज सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। खाद-बीज वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही सोसायटियों में पर्याप्त खाद-बीज का भण्डारण कर सतत निगरानी करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004