Headlines

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जुलाई को जशपुर का दौरा करेंगे

दुलदुला में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, 13 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 जुलाई रविवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां दुलदुला में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वाह्न  11.05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12.25 बजे जशपुर जिले के अंतर्गत ग्राम दुलदुला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां दुलदुला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2.05 बजे दुलदुला से रवाना होंगे और 3.25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004