Headlines

बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत, नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट 2 जवान शहीद 4 घायल…

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों को कायराना करतूत देखने को मिली है। यहां नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में 6 जवान आ गए। इनमें से दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि चार घायल हैं। जिन्हें बीजापुर के जिला अस्पताल लाया गया है। यहां इलाज के बाद रेफर करने की तैयारी चल रही है। पूरा मामला जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में CRPF, कोबरा, CAF, DRG, और STF के जवानों की टीम नक्सल ऑपरेशन के लिए निकली थी. एंटी नक्सल ऑपरेशन से वापस लौटते वक्त नक्सलियों ने पाइप बम ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में STF के

प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू

आरक्षक सतेर सिंह शहीद हो गए।

जबकि पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार घायल हो गए हैं। घायल जवानों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004