Coronavirus: लॉकडाउन की वजह से अपने परिवार के साथ यहां फंसे हैं मनोज बाजपेयी, करने आए थे शूटिंग

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है और इस वजह से कई लोग अपने घर भी नहीं पहुंच पाए हैं और दूसरी जगहों पर फंसे हुए हैं। इनमें बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी और दीपक दोबरियाल के साथ उनकी फैमिली भी शामिल है। दरअसल, लॉकडाउन के बाद फिल्मों की शूटिंग और इवेंट्स पर भी रोक लग गई है, ऐसे में सभी एक्टर्स भी अभी फ्री हैं। लॉकडाउन के बीच सारे बॉलीवुड ऐक्टर्स अपने घरों पर हैं, लेकिन मनोज बाजपेयी लॉकडाउन के बीच अपने घर से दूर फंसे हुए हैं।

उत्तराखंड में फंसे हैं मनोज बाजपेयी

खबरें आ रही हैं कि अभी मनोज बाजपेयी दिल्ली या अपने हॉमटाउन में नहीं हैं, लेकिन अभी वो उत्तराखंड में हैं और लॉकडाउन की वजह से मुंबई नहीं जा पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त लॉकडाउन का ऐलान किया गया था, तब मनोज बाजपेयी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में थे और उनके मुंबई आने से पहले लॉकडाउन लगा दिया गया। लॉकडाउन की वजह से मनोज बाजपेयी भी उत्तराखंड में रह गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *