लॉकडाउन बढ़ने से आईपीएल का अनिश्चितकाल तक स्थगित होना लगभग तय

  • किलर कोविड-19 को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है
  • ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग के अनिश्चित काल तक स्थगित होना तय माना जा रहा है
  • दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के पास इसे और आगे स्थगित करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं

नई दिल्ली
कोविड-19 महामारी के कारण देश में लागू लॉकडाउन के दो सप्ताह तक और बढ़ने की संभावना को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अनिश्चितकाल तक स्थगित होना लगभग तय है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को इस मामले में केन्द्र सरकार के आधिकारिक रुख का इंतजार है लेकिन ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री के साथ बैठक में लॉकडाउन को बढ़ाने की मांग की।

मुख्यमंत्रियों के रूख को देखते हुए दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के पास इसे और आगे स्थगित करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। भारत में कोविड-19 के संक्रमण की चपेट में 8000 से अधिक लोग आये हैं जिसमें 250 से अधिक की मौत हो गयी है। यह हालांकि अभी साफ नहीं हुआ है कि बीसीसीआई 15 अप्रैल से पहले आईपीएल स्थगित होने की घोषणा करेगा या नहीं।

लेटेस्ट कॉमेंट
band karo bakwas
movie Indian

अनिश्चित काल के लिए टल सकता है
बीसीसीआई में इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘तीन राज्यों पंजाब, महाराष्ट्र और कर्नाटक ने पहले ही कहा है कि वे लॉकडाउन को आगे बढ़ाएंगे। इसका यह मतलब हुआ कि अभी आईपीएल नहीं हो सकता। लेकिन यह रद्द भी नहीं होगा। इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया जाएगा।’ आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से 24 मई तक होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया था।

बाबर की कवर ड्राइव पंसद है

  • बाबर की कवर ड्राइव पंसद है

    इस दौरान एक फैन ने उनसे जानना चाहा कि उनका पसंदीदा शॉट कौन-सा है? इस पर उन्होंने जवाब दिया- कवर ड्राइव। ऋद्धिमा ने भी तपाक से पूछ डाला कि यह शॉट उनकी नजर में कौन बेहतर लगा सकता है? या वह किसकी तरह लगाना चाहेंगी? जेमिमा ने बताया- बाबर आजम। मुझे उनकी कवर ड्राइव बहुत पसंद है।
  • बेस्ट क्रिकेटर रोहित, कप्तान धोनी हैं

    ऋद्धिमा ने जेमिमा से पूछा कि उनका दुनिया या भारत से फेवरिट मेल क्रिकेटर कौन है? इस पर जेमिमा ने बिना हिचकिचाए रोहित शर्मा का नाम लिया। पुरुष कप्तान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने एमएस धोनी का नाम लिया। उन्होंने कहा, ‘उनकी कप्तानी में खेलना फैंटेसी जैसा है, लेकिन मैं जानती हूं कि अब यह संभव नहीं है।’
  • 6 दिन पढ़कर 10वीं में लाई 80%

    इस दौरान उन्होंने अपनी 10वीं की परीक्षा के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि क्रिकेट के टाइट शेड्यूल की वजह से 10वीं के फाइनल एक्जाम की तैयारी के लिए सिर्फ 6 दिन मिले थे। बावजूद इसके मैं 80% नंबर लाने में सफल रही। हालांकि, उन्होंने फैंस को सलाह दी कि वे सिर्फ 6 दिन में फाइनल एग्जाम की तैयारी करने की कोशिश नहीं करें।

रद्द हुआ तो 3 हजार करोड़ का नुकसान
सूत्र ने बताया, ‘हम आईपीएल को रद्द नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा करने पर 3000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। बीसीसीआई सभी हितधारकों के साथ मिलकर इसका हल ढूंढने की कोशिश करेगा लेकिन इसके लिए स्थिति के सामान्य होने की जरूरत है। बीसीसीआई के बड़े अधिकारियों के लिए यह अभी संभव नहीं है कि वह कोई तारीख निर्धारित करें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *