रायपुर.
छत्तीसगढ मे वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस से ग्रसित लोग मिल रहे है। इसलिए केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार महामारी के रोकथाम के लिये पुरे छत्तीसगढ सहित भारत मे लॉकडाउन घोषित किया गया है तथा राज्य में धारा 144 लागू कर दिया गया है कोरोना महामारी से जागरूग कराते हुए सोसायटी के पदाधिकारियो एवं सदस्यो को तथा सोसायटी मे निवास करने वाले लोगो को कोविड-19 के निम्न बिंदुआ का शक्ति पूर्वक पालन करने के लिए आदेश दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि-
- लॉकडाउन का पालन करे आवासीय सोसायटी मे निवासरत किसी व्यक्ति को बाहर निकलने न दे।
- सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। आवासीय परिसर मे कुर्सीया निकाल कर इकट्ठा बैठ कर गपसड़ाक मारने वाले पर पूर्णत: अंकुश लगाये।
- आवासीय फ्लैट एवं परिसर मे बाहर से आने वाले लोगो को कतई प्रवेश न दे यदि कोई बाहरी व्यक्ति या किसी फ्लैट वाले के रिश्तेदार आते है तो उसकी सूचना थाना मुजगहन तथा हेल्पलाईन 104 मे देवें।
- फ्लैट मे आवास परिसर में निवासरत बच्चो को क्रिकेट या कोई भी खेलकूद कतई न करने दे ।
- मार्निग वाक एवं इवनिंग वाक पूर्णत: प्रतिबांधित हो कृपया किसी को भी मार्निग वाक एवं इवनिंग वाक में न निकलने देवे।
- आवासीय परिसर मे कोई पार्टी या मनोरंजन का आयोजन न करने दे सहयोग की अपेक्षा सहित ।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अब कॉलोनियों में भी लोगों ने कमान संभाल ली है. पुलिस अधीक्षक द्वारा राजधानी रायपुर के सभी कॉलोनियों में स्पेशल पुलिस ऑफिसर का प्रभार वहां के जिम्मेदार नागरिकों को दिया गया है ।ताकि कॉलोनियों में बेवजह घरों से बाहर निकलने और मास्क नहीं लगाने वालों को रोका जा सके। पुलिस के इस पहल का असर भी दिख रहा है। अलग-अलग कॉलोनियों में जो एसपीओ बनाए गए हैं, वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।
रायपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेजबहार में भी पूरी वर्क के साथ कॉलोनी के दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर बेवजह घूमने वालों को रोका जा रहा है और मास्क पहनने की समझाइश दी जा रही है। कॉलोनी में बहुत सारे लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए इस तरह से लोगों को समझाइश भी दी जा रही है। साथ ही कॉलोनी में बाहर के लोग प्रवेश न कर सके उसके लिए बैरिकेडिंग करके पूछा जा रहा है बाहरी लोगों को आने से रोका जा रहा है।

