1- मेष राशि
पुरानी मित्रताए प्रगाढ़ होंगी. साथ ही आज के दिन आप पार्टनरशिप से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं. मन में एक अलग उमंग और उत्साह महसूस करेंगे. भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बना सकते हैं.
2- वृष राशि
शिक्षा या शैक्षणिक संस्थान से जुड़ा कोई अहम फैसला आज के आपके जीवन को प्रभावित करेगा. आपमें में से कुछ लोग नया कार्य करना चाहेंगे जो भविष्य के लिए बेहतर रहेगा.
3- मिथुन राशि
आप में से कई लोग अपने करियर को आगे बढ़ाने से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं. आपकी दूरदर्शिता आपके काम आएगी. आगे के दो महीने किस प्रकार आपको प्लान करने हैं, ये स्ट्रैटजी बना पाएंगे.
4- कर्क राशि
भविष्य के निर्माण के लिए कई तमाम विचार आपके मन को भटका सकते हैं. अपने जीवन के नए सफर और नए पड़ाव की बेझिझक शुरुआत करें. समय बीतेगा के साथ लोग आपसे जुड़ते जाएंगे और आपका कारवां आगे बढ़ता जाएगा.
5- सिंह राशि
आपने किसी से आर्थिक मदद या नौकरी की उम्मीद की है लेकिन किसी भी प्रकार की सहायता आज आपको मिलती नजर नहीं आ रही है. आपको आत्मविश्वास बढ़ाना है. आपकी कार्यक्षमता ही आपको आगे बढ़ाएगी.
6- कन्या राशि
आज आपको कोई नया प्रस्ताव मिलेगा. ये प्रस्ताव नौकरी के पक्ष में या फिर आपकी पर्सनल लाइफ के पक्ष में हो सकता है. एक अच्छी ख़बर आपके दिन को बेहतर बनाएगी.
7- तुला राशि
असंतुष्टि आज के दिन महसूस होगी. आप में से कई लोग जिन्हें डिप्रेशन या नर्वसनेस की दिक्कत है, उनकी परेशानी बढ़ती नज़र आ रही है. मानसिक तनाव में ज़्यादा न उलझें और खुश रहने का प्रयास करें.
8- वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके कई अधूरे काम पूरे होंगे. कार्य पूरे होने पर आप एक अलग ख़ुशी महसूस करेंगे. परिजनों के प्रति लगाव और सहयोग महसूस करेंगे.
9- धनु राशि
नींद से जुड़ी समस्याएं आपको सता सकती हैं. बेवजह तनाव आज के दिन आपकी परेशानी का कारण बन सकता है. स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना आवश्यक है.
10- मकर राशि
जीवन के कई कार्यों को पूरा करने का समय आ रहा है. किस्मत का पहिया बदलने के साथ कई मामलों में आपको राहत महसूस होगी. ये बदलाव आपके जीवन में एक अलग नया अध्याय लिखेगा.
11- कुम्भ राशि
आप में से कई लोग आलस्य का शिकार हो सकते हैं. नींद कम आना या ज़्यादा आना आपके लिए कष्ट का कारण है. आलस्य छोड़कर आगे बढ़ने के छोटे प्रयास भी आपके सफल हो सकते हैं.
12- मीन राशि
आज के दिन आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है. वहीं, शारीरिक दृष्टिकोण से आपको स्वास्थ्य के लिए सजग रहना पड़ेगा. जीवनशैली में बदलाव आपके लिए इस समय बेहद आवश्यक है. खाने पीने का ध्यान रखें .
