15 अगस्त की तैयारी पूरी, 17 टुकड़ियों की परेड और डॉग स्क्वायड बनेगा आकर्षण

15 अगस्त की तैयारी पूरी, 17 टुकड़ियों की परेड और डॉग स्क्वायड बनेगा आकर्षण

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और तिरंगा फहराएंगे।समारोह से पहले 13 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जा रही है। इसमें परेड, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

17 टोलियां परेड में होंगी शामिल

इस बार स्वतंत्रता दिवस की परेड में कुल 17 टोलियां शामिल होंगी। BSF, CRPF, ITBP, CISF और SSB की टुकड़ियां परेड में हिस्सा लेकर सलामी देंगी।परेड में पहली बार खास तौर पर बिहार पुलिस की टोली भी शामिल रहेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ियां, जेल पुलिस, नगर सेना और NCC की टुकड़ियां भी कदमताल करेंगी।फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी टुकड़ियां निर्धारित कार्यक्रम और परेड के क्रम के अनुसार अभ्यास कर रही हैं।

घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड होंगे आकर्षण

स्वतंत्रता दिवस समारोह में घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। डॉग स्क्वायड की टीम अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन करेगी, जबकि घुड़सवार दल की प्रस्तुति भी दर्शकों का ध्यान खींचेगी।

IPS विमल कुमार पाठक संभालेंगे परेड की कमान

15 अगस्त को होने वाली परेड की कमान IPS विमल कुमार पाठक संभालेंगे। वहीं निशांत कुमार कुर्रे परेड कमांडर-2IC की जिम्मेदारी निभाएंगे।रिहर्सल के दौरान परेड में शामिल सभी टुकड़ियों को निर्धारित क्रम, अनुशासन और प्रस्तुति से जुड़ी बारीकियों का अभ्यास कराया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह स्थल पर सुरक्षा के साथ पार्किंग, प्रवेश और अन्य व्यवस्थाओं की भी तैयारियां की जा रही हैं।प्रशासन का प्रयास है कि 15 अगस्त को राजधानी में आयोजित होने वाला मुख्य समारोह भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *