प्री-मॉनसून के कारण बिहार-झारखंड सहित कई राज्यों में 12 मई तक बारिश की आशंका, जानिए पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

देशभर में आज कई स्थानों पर बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम खुशनुमा रहेगा. हालांकि किसान इससे परेशान होंगे.
देशभर में आज कई स्थानों पर बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम खुशनुमा रहेगा. हालांकि किसान इससे परेशान होंगे.Photo: Twitter

 

Weather News, Forecast, Temperature, Rain, Thunderstorm Live updates: स्काइवेदर के अनुसार राजस्थान के पश्चिमी भागों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. विदर्भ से तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक एक ट्रफ बनी हुई है. दक्षिणी अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है. जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, तटीय कर्नाटक और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बौछारें गिरने का अनुमान है. आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगल और सिक्किम में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें गिर सकती हैं. गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है. झारखंड बिहार में भी हल्की से तेज बारिश हो सकती है. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए बने रहें हमारे साथ…

email

झारखण्ड के इन जिलों में वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, झारखण्ड के पलामू ,लोहरदगा,गुमला,खुंटी और रांची जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जना होने की संभावना है.इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना है.

email

रांची के तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, रांची का पिछले साल 8 मई को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री तक पहुंच गया था. लेकिन इस बार तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस बार अबतक तापमान में कमी का कारण प्री मानसून का लगातार सक्रिय होना है. अप्रैल के बाद मई में भी यह जारी है.

email

केरल और कर्नाटक का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, केरल और दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं.

email

10 मई तक इन जगहों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के शहरों में 10 मई तक बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि बारिश की तीव्रता और बारिश का दायरा बहुत सीमित रहेगा, जिससे यह तापमान को नियंत्रित करने में बहुत अहम भूमिका नहीं निभा पाएगी.

email

10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में

मौसम विभाग के अनुसार, 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आ रहा है. इसका प्रभाव अगले दो-तीन दिनों तक देखने को मिलेगा .अनुमानों के अनुसार 9 मई की रात में पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं पर बारिश हो सकती है. मैदानी इलाकों में 10 मई से 12 मई के बीच छिटपुट बादल छाने और दोपहर के बाद शाम को या सुबह के समय धूल भरी आंधी और बादलों की गर्जना के साथ हल्की वर्षा हो सकती है.

email

जानिए राजस्थान में अपने  शहर का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 48 घंटों में जैसलमर में 44.9 डिग्री, बाड़मेर में 44.7 डिग्री, फलोदी में 42.6 डिग्री, कोटा में 41.9 डिग्री, भिवानी में 39.1 डिग्री, दिल्ली के पालम में 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. इन सभी भागों में अगले 48 घंटों तक इसी तरह से तापमान बढ़ता रहेगा.

email

झारखण्ड में मेघ गर्जना होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, झारखण्ड के लोहरदगा,गुमला,खुंटी और रांची जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जना होने की संभावना है.

email

लू के प्रकोप से मिली राहत

इस साल उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लू के प्रकोप से मई के पहले सप्ताह तक राहत बरकरार है.लू से इस राहत की वजह है लगातार होती रही प्री-मॉनसून वर्षा. सामान्य से अधिक वर्षा के कारण ही उत्तर भारत के भागों में तापमान नहीं बढ़ा और लू अपना असर नहीं दिखा सकी. हालांकि अब मौसम में बदलाव हो रहा है. उत्तर भारत के कुछ इलाके लू की गिरफ्त में आ गए हैं.

email

पूर्वी भारत में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना हुआ है.इसकी वजह से पूर्वी भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु जैसे तटीय राज्‍यों में भी बारिश हो सकती है.

email

राजस्थान के इन हिस्सों  में लू की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू जारी रहने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा गुजरात में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है.

email

राजस्‍थान में  बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्‍थान में मंगलवार तक कई जिलों में धूल भरी आंधी और ओले पड़ने की संभावना है. आज 9 मई से 12 मई तक प्रदेश के कई इलाकों में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

email

दिल्‍ली का गिर सकता है पारा,मिलेगी राहत

मॉनसून के आने से पहले प्री मॉनसून ने दस्तक दे दी है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते गर्मी से राहत मिल सकती है. देश के कई हिस्‍सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बन रही है. दिल्‍ली में पारा 40 डिग्री सेल्‍सियस के करीब पहुंचने को है मगर रविवार से तापमान गिरने की संभावना है.

email

प्री-मॉनसून गतिविधियों से फसल को नुकसान

बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तीव्र प्री-मॉनसून गतिविधियाँ चल रही हैं. पिछले 72 घंटों के दौरान, बिहार और उत्तर प्रदेश में तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि की गतिविधियों के साथ भारी बारिश हो रही है.जिसके कारण कई जगहों पर फसल की क्षति के साथ-साथ संपत्ति को भी नुकसान हुआ है. पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में भी मध्यम से भारी गरज के साथ बौछारें पड़ीं. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में वर्षा की तीव्रता तुलनात्मक रूप से कम रही.

email

दिल्‍ली-एनसीआर के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 10 मई से 13 मई के बीच दिल्‍ली-एनसीआर में 40-50 किलोमीटर की स्‍पीड से हवाएं चल सकती हैं. 10 से 12 मई के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे.

email

आज से 12 मई तक हल्की व मध्यम बारिश की संभावना

कृषि विज्ञान केंद्र बांका द्वारा ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के तहत कटोरिया प्रखंड के लिये कृषि मौसम सलाह बुलेटिन जारी किया गया है. भारत मौसम विभाग द्वारा आगामी पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान में 9 से 12 मई तक हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. आगामी 9 व 10 को आसमान साफ रहेगा. जबकि 11 से 13 मई तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. धान की खेती करने वाले किसानों को धान की बुआई, नर्सरी व बिचड़ा के लिये भूमि की तैयारी शुरू करने की सलाह दी गयी है. तैयारी के दौरान गोबर खाद या वर्मी कंपोस्ट का भी इस्तेमाल करने को कहा गया है.

email

पूर्वी भारत से लेकर कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्‍तीसगढ़ समेत आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल में हल्‍की से मध्‍यम बारिश का अनुमान है. वहीं, राजस्‍थान के लिए तेज हवाओं, ओले और आंधी चलने की संभावना जताई गई है. बिहार और झारखंड में प्री-मॉनसून बारिश हो सकती है. वहीं, उत्‍तर प्रदेश में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है.

email

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

स्काइमेटवेदर के अनुसार राजस्थान के पश्चिमी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. विदर्भ से तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक एक ट्रफ बनी हुई है. दक्षिणी अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *