राजनांदगांव के मदनवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़; 4 नक्सली ढेर, एसआई शहीद

  • देर शाम जंगलों में सर्चिंग के दौरान पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की
  • हमले में सब इंस्पेक्टर श्याम किशोर शर्मा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे

राजनांदगांव. जिले के नक्सल प्रभावित मदनवाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें चार नक्सली ढेर हो गए जबकि सब-इंस्पेक्टर श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए। एएसपी नक्सल ऑपरेशन जीएन बघेल ने बताया कि देर शाम क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के लिए पुलिस की टीम निकली थी। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

मुठभेड़ में शहीद सब-इंस्पेक्टर श्याम किशोर शर्मा। -फाइल फोटो

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। एएसपी बघेल ने बताया कि मुठभेड़ की सूचना पर सपोर्टिंग टीम भेजी गई। एसपी जितेंद्र शुक्ल भी मानपुर पहुंचे। मारे गए नक्सलियों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। मौके से एक एके-47 राइफल, 1 एसएलआर और 2.315 बोर राइफल बरामद की गई है। 12 जुलाई 2009 को इसी क्षेत्र में हुए नक्सल मुठभेड़ में एसपी वीके चौबे समेत 29 जवान शहीद हो गए थे।

 

  1. इतने दिन में डिस्चार्ज हो सकेंगे कोरोना मरीज, जानें नई पॉलिसी में क्या है खास
  2.  प्री-मॉनसून के कारण बिहार-झारखंड सहित कई राज्यों में 12 मई तक बारिश की आशंका, जानिए पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल
नक्सलियों के मारे जाने के बाद मौके से बरामद सामान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *