केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हजार को पार कर गई है। देश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 70756 हो गई है। जिसमें से 22454 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और देश में अभी कोरोना के एक्टिव संक्रमितों की संख्या 46008 है। देश में अभी तक कोरोना के कारण 2293 लोगों की जान जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि हमारा रिकवरी रेट लगातार बेहतर हो रहा है। अभी हमारा रिकवरी रेट 31.7 फीसदी है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है। आज मृत्यु दर लगभग 3.2 फीसद है, कई राज्यों में यह दर इससे भी कम है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वैश्विक मृत्यु दर लगभग 7-7.5 फीसद है। वहीं, आज राजस्थान में कोरोना वायरस (COVID-19) के 21 और मामले सामने आ गए हैं। राज्य में अब तक 4056 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1563 एक्टिव केस हैं और 115 लोगों की मौत हो गई हैं। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। राज्य में अब तक 1,84,853 टेस्ट हो गए हैं।
-
06:49 PM
गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के आज 6 नए मामले
गौतम बुद्ध नगर में आज कोरोना वायरस के 6 नए मामले सामने आए हैं और एक की मौत हुई है। जिले में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 230 हो गई है, जिसमें से 141 को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और कोरोना के चलते तीन की मौत हो गई है।
-
05:58 PM
देश कुल संक्रमितों की हुई 70 हजार के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हजार को पार कर गई है। देश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 70756 हो गई है। जिसमें से 22454 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और देश में अभी कोरोना के एक्टिव संक्रमितों की संख्या 46008 है। देश में अभी तक कोरोना के कारण 2293 लोगों की जान जा चुकी है।
-
05:04 PM
बिहार में आज कोरोना के 34 नए मामले
बिहार के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि बिहार में आज कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या अब 801 हो गई है।
-
04:27 PM
वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश की मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है। आज मृत्यु दर लगभग 3.2 फीसद है, कई राज्यों में यह दर इससे भी कम है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वैश्विक मृत्यु दर लगभग 7 से 7.5 फीसद की बीच है।
-
04:21 PM
कोरोना की रिकवरी दर 31.7 फीसद
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि हमारा रिकवरी रेट लगातार बेहतर हो रहा है। अभी हमारा रिकवरी दर 31.7 फीसदी है।
-
04:03 PM
उत्तर प्रदेश में कल 1758 लोग किए गए डिस्चार्ज
उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कल राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की तुलना में डिस्चार्ज किए गए लोगों की संख्या ज्यादा रही। कल उत्तर प्रदेश में 1758 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 1735 कोरोना के सक्रिय मामले सामने आए हैं।
-
03:52 PM
बीएसएफ में कोरोना के 9 नए मामले
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 6 दिल्ली से एक कोलकाता से और 2 त्रिपुरा से हैं। सभी का नामित COVID हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।
-
03:15 PM
ITBP को 159 जवान कोरोना से संक्रमित
पिछले 24 घंटों में, ITBP के 2 और जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कुल अब तक 159 मामले मामले सामने आए हैं और 1 की मौत हो गई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने इसकी जानकारी दी है।
-
03:10 PM
सीडीसी भारत को 36 लाख डॉलर मुहैया कराएगा
भारत में अमेरिकी दूतावास ने जानकारी दी है कि यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने भारत सरकार को कोरोना वायरस महमारी में सहायता करने के लिए 36 लाख डॉलर मुहैया कराएगा। ये संसाधन भारत को बीमारी के रोकथाम, तैयारियों और प्रतिक्रिया गतिविधियों में मदद करेंगे।
-
02:55 PM
राजस्थान में 4056 मामलों की पुष्टि, 1563 एक्टिव केस
राजस्थान में कोरोना वायरस (COVID-19) के 21 और मामले सामने आ गए हैं। राज्य में अब तक 4056 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1563 एक्टिव केस हैं और 115 लोगों की मौत हो गई हैं। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। राज्य में अब तक 1,84,853 टेस्ट हो गए हैं
-
02:43 PM
चंडीगढ़: बापू धाम कॉलोनी के पास सेक्टर 26 की मंड़ी को शिफ्ट किया गया
चंडीगढ़: बापू धाम कॉलोनी के पास सेक्टर 26 की सब्जी और फल मंडी को अस्थायी रूप से सेक्टर 17 में अंतर-राज्यीय बस टर्मिनस (ISBT) में शिफ्ट कर दिया गया है। बापू धाम कॉलोनी में अब तक कुल 150 मामले सामने आए हैं।
-
02:37 PM
उत्तराखंड में आज एक भी केस नहीं आया सामने
उत्तराखंड में कोरोना वायरस के आज दोपहर तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। राज्य में 68 मामले सामने आए हैं। इनमें से 21 एक्टिव केस हैं और 46 लोग ठीक हो गए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
-
02:34 PM
कोरोना के समय में मरीजों की सेवा कर रहे नर्सिंग अधिकारियों को सलाम- लेफ्टिनेंट जनरल अनूप बनर्जी
इंटरनेशल नर्स डे पर लेफ्टिनेंट जनरल अनूप बनर्जी ने कहा कि सैन्य नर्सिंग अधिकारी हमारी सेनाओं का एक अविभाज्य अंग हैं। कोरोना वायरस (COVID-19) के समय में मैं उन सभी नर्सिंग अधिकारियों को सलाम करता हूं,जो देश भर में मरीजों की सेवा कर रहे हैं।वे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
-
02:28 PM
5 दिनों में एयर इंडिया के 31 विमानों से 6037 भारतीय लोग देश वापस लौटे
7 मई 2020 से शुरू होने वाले वंदे भारत मिशन के तहत 5 दिनों में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित 31 विमानों से में 6037 भारतीयों को भारत वापस लाया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
-
02:25 PM
नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ रवाना होने वाली विशेष ट्रेन में यात्री सवार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) से शीघ्र ही छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रवाना होने वाली ट्रेन यात्री सवार हो गए हैं। रेलवे ने आज से 15 जोड़ी विशेष वातानुकूलित ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं।
-
02:13 PM
महाराष्ट्र की जेलों में कोरोना का आतंक, 50 फीसद कैदी होंगे रिहा
महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियुक्त एक उच्चस्तरीय समिति ने कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के मद्देनजर राज्य भर में जेलों में बंद 50 फीसद कैदियों को अस्थायी रूप से रिहा करने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि कोरोना से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की जेलों में भी कोरोना के मामले सामने आ गए हैं। इसी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
-
01:10 PM
हिमाचल प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62 हुई
कांगड़ा में तीन नए कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं।अब हिमाचल प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62 हो गई है। इसमें 21 एक्टिव केस शामिल हैं। 3 नए मामलों में से एक पुलिस हेड कांस्टेबल है और एक की ट्रैवल हिस्ट्री जालंधर (पंजाब) है। राज्य के विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने इसकी जानकारी दी है।
-
12:51 PM
स्टेशनों पर यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी
स्टेशनों पर यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी। हमने उनसे यात्रा करने का भी अनुरोध किया है, क्योंकि स्टेशनों पर कोई भी कुली उपलब्ध नहीं है। हम प्रत्येक यात्री के डेटा को उनकी राज्य सरकार को सौंपेंगे। रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने इसकी जानकारी दी है।
-
12:33 PM
आंध्र प्रदेश में 2051 मामले सामने आए
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (COVID-19) के 33 नए मामले सामने आ गए हैं। राज्य में अब तक 2051 मामले सामने आ गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
-
12:30 PM
कर्नाटक में अब तक 904 मामले सामने आए
कर्नाटक में कल शाम 5 बजे से आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 42 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 904 हो गई है। इसमें से 31 लोगों की मौत हो गई है और 426 डिस्चार्ज हो गए हैं। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
-
12:27 PM
दिल्ली में डबलिंग रेट अब 11 दिन- सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, दिल्ली में डबलिंग रेट अब 11 दिन हो गई है। यह रेट एक बार 3 या 4 दिन तक पहुंच गई थी। यदि यह रेट 18, 20 या 25 तक पहुंच जाती है, तो काफी राहत की बात होगी।
-
12:24 PM
केजरीवाल ने लोगों से लॉकडाउन को लेकर सुझाव मांगे
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से सुझाव आमत्रिंत किए हैं कि वो 17 मई के बाद क्या चाहते हैं। आप अपने सुझाव कल शाम 5 बजे तक 1031 नंबर , व्हाट्सअप नंबर 8800007722 या delhicm.suggestions@gmail.com पर ई-मेल भेज सकते हैं।
-
12:15 PM
पीएम मोदी आज रात्रि 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पीएम मोदी आज रात्रि 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फेंसिंग से कोरोना वायरस महामारी को लेकर बात की थी।
-
12:04 PM
ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स ने भारत में फेवीपिरवीर का क्लिनिकल टेस्ट शुरू किया
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स ने एंटीवायरल टैबलेट फेवीपिरवीर का भारत में क्लिनिकल टेस्ट शुरू कर दिया है। ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स तीसरे फेज का ट्रायल शुरू करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। पढ़ें पूरी खबर
-
12:00 PM
दिल्ली में अब तक 7639 मामले सामने आए
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अनुसार दिल्ली में सोमवार मध्य रात्रि तक कोरोना वायरस के 406 नए मामले सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में 7639 मामले सामने आ गए हैं और 86 लोगों की मौत हो गई है। अबतक 2512 लोग ठीक हो गए हैं।
-
11:48 AM
रेलवे ने 82,317 यात्रियों को टिकट जारी किया
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कुल 45,533 पीएनआर जनरेट हुए हैं और विशेष ट्रेनों के लिए 82,317 यात्रियों को टिकट जारी किया गया है। कुल 16 करोड़ 15 लाख 63 हजार 821 रुपये कलेक्ट हुए हैं।
-
11:30 AM
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 1,230 नए मामले सामने आए
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (COVID-19)के पिछले 24 घंटे में 1,230 नए मामले सामने आ गए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 23,401 हो गई है। 868 लोगों की मौत हो गई है।
-
11:19 AM
तमिलनाडु में एक ही दिन में 800 मामले सामने आए
तमिलनाडु में कोरोना वायरस (COVID-19) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां एक ही दिन में लगभग 800 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या 8,002 हो गई है। इनमें से 53 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को लगातार पांचवें दिन तमिलनाडु ने 500 से अधिक मामले सामने आए। राज्य में 5,895 एक्टिव केस है।
-
10:48 AM
कोलकाता में तैनात CISF के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत
कोलकाता में तैनात CISF के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को कल रात कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने इसकी जानकारी दी है।
-
10:37 AM
मालदीव के माले बंदरगाह पहुंचा INS केसरी शिप
मिशन सागर के तहत भारतीय नौसेना का INS केसरी शिप मालदीव के माले बंदरगाह तक पहुंच गया है। यह मालदीव के लोगों को भारत की ओर से उपहार के रूप में 580 टन आवश्यक खाद्य पदार्थ मुहैया कराएगा।
-
10:15 AM
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप अनिवार्य
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार भारतीय रेलवे ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है।
-
10:09 AM
ढाका से श्रीनगर लौटे 169 भारतीय छात्र
बांग्लादेश: एयर इंडिया की विशेष उड़ान में आज बांग्लादेश के ढाका से जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर 169 भारतीय छात्र लौटे।
-
09:58 AM
मुरादाबाद,सरकारी अस्पताल में OPD शुरू
मुरादाबाद,सरकारी अस्पताल में OPD शुरू कर दी गई है। कोरोना से बचाव के लिए अस्पताल में पीए सिस्टम लगाया गया है।अस्पताल में डॉक्टर मरीजों से माइक्रोफोन की मदद से शीशे और जाली की दीवारों के आर-पार बात कर रहे हैं। एंटी रेबीज़ इंजेक्शन भी एक छोटी सी खिड़की से मरीजों को लगाए जा रहे हैं।
-
09:55 AM
300 से अधिक भारतीय शिकागो से मुंबई के लिए रवाना होंगे
कुछ ही समय में 300 से अधिक भारतीय स्पेशल फ्लाइट के द्वारा शिकागो से मुंबई के लिए रवाना होंगे। ये फ्लाइट कल सुबह मुंबई पहुंचेगी और फिर यहां से वे चेन्नई जाएंगे ।
-
09:45 AM
उत्तर प्रदेश: MGNREGA के लाभार्थियों को 225.39 करोड़ रुपये ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (MGNREGA) के लाभार्थियों को 225.39 करोड़ रुपये डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर किए।
-
09:37 AM
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से पिछले 24 घंटे में 84 लोगों की मौत
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से अब तक 2293 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पिछले 24 घंटे में 87 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है।
-
09:34 AM
राजस्थान में कोरोना वायरस (COVID-19) के 4035 मामले सामने आए
राजस्थान में कोरोना वायरस (COVID-19)के 47 नए मामले सामने आ गए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान में अब तक 4035 मामले सामने आ गए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
-
09:07 AM
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 23000 से ज्यादा मामले
राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 23000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। गुजरात में 8500 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है। तमिलनाडु में भी 8000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।
-
09:06 AM
भारत में पिछले 24 घंटे में 3604 मामले सामने आए
भारत में कोरोना वायरस का कहर थमता नहीं दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में 3604 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के 70,756 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 46,008 एक्टिव केस हैं। 22,454 मरीज ठीक हो गए हैं। 2293 लोगों की मौत हो गई है।
-
08:30 AM
गुजरात में 8,500 से ज्यादा मामले सामने आए
गुजरात में कोरोना वायरस (COVID-19) के 347 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 8,542 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2,780 मरीज ठीक हो गए हैं और 513 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार राज्य स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।
-
08:22 AM
आज से यात्री ट्रेन सेवा होगी शुरू
भारतीय रेलवे आज से यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने के तैयारी में है। लॉकडाउन के कारण यात्री ट्रेनें नहीं चलाई जा रहीं थी। इस दौरान नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी तक ट्रेने चलाई जाएंगी।
-
08:16 AM
सोमवार को 1019 सैंपल्स में से 10 का रिजल्ट पॉजिटिव – KGMU
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ के अनुसार कोरोना वायरस के लिए सोमवार को टेस्ट किए गए 1019 सैंपल्स में से 10 का रिजल्ट पॉजिटिव आया है।
-
08:13 AM
450 से अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं
लॉकडाउन के दौरान भारतीय रेलवे ने अभी तक 450 से अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 5 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को उनके गृह-राज्य पहुंचाया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार रेलवे के कार्यकारी निदेशक आरडी बाजपेयी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि रेलवे का टारगेट रोजाना 100 से ज्यादा ट्रेन चलाने का है और यह लक्ष्य जल्द ही पूरा होगा

