Weather: इस बार असामान्य रहेगा गर्मी का मौसम, लोगों को प्रचंड गर्मी से मिल सकती है राहत

प्रदेश भर में आज मौसमी उठापटक का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज धूल भरी आंधी, बारिश और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। धूल भरी आंधी की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के आसपास हो सकती है।

जबकि पश्चिमी उतर प्रदेश में कुछेक स्थानों पर तेज धूल भरे अंधड़ों के साथ ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक देश में सक्रिय चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में यह मौसमी बदलाव होने हैं।
कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही की संभावना है। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन का अधिकतम पारा धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *