लुगनक ला इलाके में हिमस्खलन में लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान शहीद; रेस्क्यू टीम ने 16 को बचाया

  • एवलांच में लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टीए और जवान एसएस राव शहीद हो गए
  • जवान उत्तर सिक्किम में 16 हजार 700 फीट की ऊंचाई पर पेट्रोलिंग पर निकले थे

गंगटोक. सिक्किम के उत्तरी इलाके में गुरुवार को पेट्रोलिंग पर निकले सेना के जवानों की एक टुकड़ी हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आ गई। इसमें शामिल 18 जवान बर्फ में दब गए। हालांकि, रेस्क्यू टीम ने 16 को सुरक्षित निकाल लिया, इनमें से एक जवान एसएस राव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टीए का बर्फ में दबने की वजह से पता नहीं चल पाया था। बाद में रेक्स्यू टीम को उनका शव मिला।

सेना के सूत्रों ने बताया कि हमारी टीम लुगनक ला इलाके में पेट्रोलिंग के साथ-साथ बर्फ हटाने के काम में जुटी थी। तभी 16 हजार 700 फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन हुआ और जवान उसकी चपेट में आ गए। बीते एक हफ्ते में उत्तर सिक्किम में एवलांच की यह तीसरी घटना है।

कश्मीर में भी एवलांच की घटनाएं

इस साल जनवरी में जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल इलाके में हिमस्खलन हुआ था। इसके कारण श्रीनगर-करगिल रोड पर गगनगीर एरिया बंद हो गया था। इस दौरान 4 नागरिकों को बचाया गया था। तब स्थानीय लोगों और अथॉरिटीज ने मिलकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। सर्दी के मौसम में कश्मीर में हिमस्खलन होते रहते हैं।

कसित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *