Headlines

सक्ती में महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव की है, जहां 22 अक्टूबर की दरमियानी रात लक्ष्मी बाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने तलाश के दौरान उसे बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र से पकड़ लिया।

पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति निकला आरोपी

मृतका की पहचान लक्ष्मी बाई के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पड़ोस में रहने वाले रंजीत धनवार को गिरफ्तार किया है। एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद हसौद थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की।

हत्या के बाद फरार हो गया था आरोपी

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रंजीत धनवार ने महिला के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो जानकारी मिली कि वह बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है।

इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित इलाके में घेराबंदी की और रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शराब पीने के बाद होता था विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह, उसकी पत्नी और मृतका तीनों शराब पीने के आदी थे। शराब पीने के बाद उनके बीच अक्सर विवाद और कहासुनी होती रहती थी। आरोपी के मुताबिक, इसी आपसी विवाद के दौरान उसने लक्ष्मी बाई के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी रंजीत धनवार को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004