Headlines

गर्मी में खाएं ये सब्जियां तो ताजगी के साथ स्वस्थ भी रहेंगे

(Edited: Vandana Jaiswal)

भीषण गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए खान पान का काफी ख्याल रखना होता है। अब गर्मी के दिनों में भी पर्याप्त मात्रा में हरी सब्जियां मिलती है। गर्मी के दिनों में तरो-ताजा रहने के लिए सब्जियों का चयन थोड़ी सावधानी के साथ करें। ये सब्जियां यदि आप अपने थाली में शामिल करेंगे, तो ताजगी के साथ स्वस्थ भी रहेंगे।

कद्दू

कद्दू गर्मियों के दिनों में काफी बिकता है। इसे खाने से पेट बिल्‍कुल साफ रहता है। यह पेट के कीड़ों को सफाया करती है। इसमें पोटैशियम और फाइबर काफी मात्रा में पाये जाते हैं। यह ब्‍लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। यह त्‍वचा की कई बीमारियों को भी ठीक करता है। इसके अलावा यह ब्‍लड शुगर लेवल को और आंत को भी ठीक रखता है। इसलिये मधुमेह पीडितों को कद्दू खाने को बोला जाता है।

लौकी

लौकी ज्‍यादातर लोगों को काफी पसंद है। इसमें ढेर सारा पानी होता है और यह खाने में मीठी होती है। इसे खाने से गर्मी दूर होती है और यह पेट के सभी रोग जैसे, एसिडिटी और अपच को दूर करती है। लौकी में सोडियम होता है।

रखिया (पेठा)

यह गर्मियों में शरीर को ठंडा और स्‍वस्‍थ रखता है। इसमें 96% पानी होता है जो कि हीट स्‍ट्रोक से बचाता है। इसमें ढेर सारा पौष्टिक तत्‍व होता हैद्य। साथ ही इसमें विटामिन B1 और विटामिन B3 भी पाया जाता है। यह ब्‍लड प्रेशर को ठीक करता है। यह अस्‍थमा, खून से जुडी बीमारी और किडनी स्‍टोन को ठीक करता है

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च चाहे जिस रंग कि हो उसमें विटामिन सी, विटामिन ए और बीटा कैरोटीन भारी मात्रा में होता है। इसके अंदर बिल्‍कुल भी कैलोरी नहीं होती इसलिये यह खराब कोलेस्‍ट्रॉल को नहीं बढ़ाती। यह शरीर को हार्ट अटैक, ओस्‍टीपुरोसिस, अस्‍थमा और मोतियाबिंद से लड़ने में सहायता भी करती है।

बींस

हरी बींस में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। साथ ही इसमें ढेर सारा फाइबर होता है जो हृदय रोग होने से बचाता है।

गोभी

गर्मी के मौसम में गोभी की सब्जी आपके पाचन में मदद करेगी और कब्जियत से निजात भी दिलाएगी। यह फाइबर और पोषक तत्वों से भरी होती है।

खीरा
खीरे में 96% तक पानी पाया जाता है, जिससे शरीर हमेशा तर रहता है और उसका तापमान नियंत्रित रहता है। खीरे में बहुत सारा पोटैशियम, मैग्‍नीशियम और फाइबर पाया जाता है, जिससे ब्‍लड प्रेशर हमेशा नियंत्रित रहता है।

करेला

करेला त्‍वचा से फोड़े, फुन्‍सी, रैश, फंगल इंफेक्‍शन और दाग को पैदा होने से रोकता है। इससे हाई बीपी और मधुमेह भी काबू में रहता है।

तरोई

यह सब्‍जी खून को साफ करती है, ब्‍लड शुगर को नियंत्रित करती है और पेट के लिये बड़ी ही अच्‍छी मानी जाती है।

चौलाई

चौलाई एक साग होता है जो कि गर्मियों के दिनों में काफी ज्‍यादा बिकता है। यह काफी ज्‍यादा पौष्टिक होता है। इसे चाइनीज़ स्‍पिनिच भी कहते हैं। इसमें ढेर सारा विटामिन ए, बी 6 और विटामिन सी होता है। इसमें गर्मी दूर करने वाला तत्‍व होता है। साथ ही यह सांस की बीमारी को दूर करती है इसके अलावा यह मलेरिया को भी नियंत्रित करती है।

पालक
पालक में विभिन्न खनिज लवण जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, लौह, तथा विटामिन ए, बी, सी आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाते हैं। इसके अतिरिक्त यह रेशेयुक्त, जस्तायुक्त होता है। इन्हीं गुणों के कारण इसे जीवन रक्षक भोजन भी कहा जाता है।

कैरी
इस मौसम में कच्चे आम यानि कैरी की आवक शुरू हो गई है और इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है। कैरी की सब्जी या चटनी ही नहीं, इसका पना बनाकर पीने से भी आप गर्मी के प्रकोप से बच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004