Headlines

गूगल 25 सितंबर को लॉन्च हो सकते हैं पिक्सल 5 और 4a 5G, 8GB रैम और बड़ी स्क्रीन मिलने की उम्मीद

  • फोन के सबसे पहले जर्मनी में फिर दूसरे देशों में लॉन्च किया जा सकता है
  • गूगल पिक्सल 5 की लिस्टिंग हाल ही में AI बेंचमार्क पर हुई थी

गूगल अपने नेक्स्ट जनरेशन पिक्सल 5 स्मार्टफोन से इसी महीने पर्दा उठा सकती है। एंड्रॉयड ऑथेरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन की जर्मन ब्रांच के एक इंटरनल डॉक्युमेंट में बताया गया है कि जर्मनी में 25 सितंबर को गूगल पिक्सल 4A 5G और पिक्सल 5 को लॉन्च किया जा सकता है।

जर्मनी के बाद इन्हें जल्द ही दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन स्मार्टफोन को 25 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है।

लिमिटेड कलर ऑप्शन मिलेंगे
एपल इंसाइडर और सीरियल लीक्सटर करने वाले जॉन प्रॉसर के मुताबिक, पिक्सल 5 को ब्लैक और ग्रीन कलर वैरिएंट में पेश किया जाएगा। वहीं, पिक्सल 4A 5G को ब्लैक कलर में के सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

गूगल पिक्सल 5 की लिस्टिंग हाल ही में AI बेंचमार्क पर हुई थी, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि ये SD765G प्रोसेसर से लैस हो सकता है। SD765G का डिवाइस में शामिल होने से इस बात का पता चलता है कि पिक्सल फोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। वहीं, इस फोन में 8GB रैम भी मिलेगी। हालांकि AI बेंचमार्क पर इसके स्पेसिफिकेशस की डिटेल उपलब्ध नहीं है।

पिक्सल 5 में 6.67-इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगी। डिस्प्ले एक्सपर्ट रॉस यंग ने इसी महीने की शुरुआत में दावा किया था कि नए पिक्सल स्मार्टफोन 6.67-इंच की डिस्प्ले के साथ आएंगे।

कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन में पंच-होल डिस्प्ले मिल सकता है, जैसा पिक्सल 4a में दिया है। वहीं, इसमें कई प्रीमियम फीचर्स के साथ IP वाटर रेटिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। हाल ही में अनाउंस हुए गूगल पिक्सल 4a फीचर्स में 5.81-इंच OLED डिस्प्ले स्क्रीन दी है। इसमें स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004