Headlines

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का भारत, बीबीएल के लिए बायो-बबल का प्रस्तावित खर्च डेढ़ अरब रूपये से अधिक

मेलबर्न, चार सितंबर (भाषा) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने चैनल सेवन के साथ कई अरब रूपये के अपने प्रसारण सौदे को बचाने के लिए भारतीय टीम का दौरा और बिग बैश लीग टी20 टूर्नामेंट के लिए कोविड-19 महामारी से बचाव तहत बायो-बबल (जैव रूप से सुरक्षित) बनाने का खाका तैयार किया है जिसका अनुमानित खर्च 30 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 1.60 अरब रूपये) है।

भारतीय टीम को इस साल के आखिर में चार टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है।

सिडनी मोर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ‘सेवेन वेस्ट मीडिया’ के साथ संबंध बनाये रखने और प्रसारण अधिकार को बचाने के मकसद से आगामी टूर्नामेंटों के बायो-बबल के लिए 30 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से अधिक का बजट तैयार किया है।’’

हाल ही में चैनल सेवेन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर बिग बैश लीग को तरजीह नहीं देने का आरोप लगाते हुए 300 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 16 अरब रूपये) के करार से हटने की धमकी दी थी।

हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘ करार से हटने की चैनल सेवेन की धमकी के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू टूर्नामेंटों को संक्रमण (कोविड-19 महामारी) से बचाने के लिए बायो-बबल बनाने को लेकर दृढ़ संकल्प है।’’

पहले से वित्तीय परेशानी का सामना कर रहे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को कोविड-19 महामारी के कारण काफी नुकसान हुआ है और उसके लिए भारतीय टीम का दौरा काफी मायने रखता है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004