Headlines

रायपुर : राष्ट्रीय पोषण माह- 2020 : मुख्यमंत्री फेसबुक लाईव के माध्यम से 7 सितंबर को शाम 6 बजे राष्ट्रीय पोषण माह का करेंगे शुभारंभ

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया और संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह भी होंगी शामिल

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल फेसबुक लाईव के माध्यम से 7 सितंबर को शाम 6 बजे राष्ट्रीय पोषण माह 2020 का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया और संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह भी शामिल होंगी I

फेसबुक लाईव के माध्यम से जनप्रतिनिधि, जिलों में पोषण अभियान में सक्रियता से काम कर रहे विभिन्न सहयोगी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मितानिन भी भागीदारी करेंगे। आम जनता शुभारंभ कार्यक्रम में फेसबुक लाइव के URL

https://www.facebook.com/WCDCgGov के माध्यम से जुड़ सकती है I महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यक्रम में अधिक संख्या में लोगों से सहभागिता की अपील की है I


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004