Samsung Galaxy M51
Samsung के पिछले दिनों लॉन्च हुए 7,000mAh बैटरी वाले मिड बजट स्मार्टफोन पर 2,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। Amazon सेल में इस स्मार्टफोन पर इसे 24,999 रुपये की जगह 22,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Citi Bank, Kotak Bank और ICICI Bank कार्ड धारकों को 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। इस तरह से यह स्मार्टफोन आप 20,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं।