अभिनेता मुकेश खन्ना अपने एक बयान के लिए बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था मीटू जैसे मुद्दों को जन्म देने की जिम्मेदार सिर्फ महिलाएं ही हैं। उनके मुताबिक दिक्कत तब शुरू हुई जब महिलाओं ने पुरुषों की बराबरी करने की ठानी और उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगीं। ट्विटर पर अब लोग मुकेश खन्ना पर जमकर गुस्सा उतार रहे हैं।
एक महिला यूजर ने लिखा, ‘सही कहा मुकेश खन्ना, हम मर्दों के बराबर नहीं हैं, हम उनसे बहुत ऊपर हैं! इसलिए आप असुरक्षित हैं क्योंकि महिलाओं ने काम करना शुरू कर दिया। आप जैसे लोगों पर शर्म आती है जो दुष्कर्म का समर्थन करते हैं और महिलाओं को इसके लिए दोषी ठहराते हैं।’
एक और यूजर ने लिखा, ‘आप किस बारे में बात कर रहे हैं। आज के समाज में, लगभग हर पुरुष शादी करने से पहले लड़की के वेतन और आय के बारे में पूछता है। अपनी सोच और मानसिकता को दोष दें, महिलाओं को नहीं।’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुकेश खन्ना आप शक्तिमान और भीष्म थे। आप जो कर रहे थे वो अच्छा था। इस बारे में अंदाजा भी नहीं था कि आप ऐसा सोचते हैं। आपको हमेशा याद रखना चाहिए कि आप यहां एक महिला की वजह से हैं।’
शौर्य नाम के यूजर ने लिखा, ‘हम अपने बचपन में मुकेश खन्ना से प्रभावित होते थे। अब लगभग 90 के दशक के हर बच्चे को अफसोस होगा। कितना शर्मनाक बयान है।’ वहीं रुचि ने लिखा, ‘शर्म करो मुकेश खन्ना, आपने मेरा सारा सम्मान खो दिया।’
Same On You #MukeshKhanna 👎
You lost All My Respect. https://t.co/fHFv8pXNdL— 💃 💛 (@Ruchi_000) October 31, 2020
https://twitter.com/ShauryaDJoshi/status/1322506116555665409?s=20

