Headlines

WhatsApp में जुड़ा शॉपिंग बटन, जानिए ये फीचर कैसे काम करेगा

WhatsApp पिछले कुछ समय से लगातार एक के बाद एक फ़ीचर ला रही है. इसी क्रम WhatsApp अब ऐप में शॉपिंग बटन ऐड कर रहा है. कंपनी का कहना है कि ये फीचर व्यापारों के लिए फायदेमंद होगा और वो अपनी सेल बढ़ा सकेंगे.

WhatsApp business shopping button feature

  • 2/7

WhatsApp के इस नए फ़ीचर के तहत यूज़र्स को बिज़नेस WhatsApp अकाउंट्स प्रोफाइल के पास शॉपिंग बटन दिखाया जाएगा. ये बटन स्टोर आइकॉन जैसा दिखेगा. ये नॉर्मल वॉट्सऐप अकाउंट यूजर्स बिजनेस वॉट्सऐप अकाउंट में देख सकेंगे.

WhatsApp business shopping option

  • 3/7

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के मुताबिक़ हर दिन 175 मिलियन लोग वॉट्सऐप बिज़नेस अकाउंट में मैसेज करते हैं. कंपनी ने ये भी कहा है कि हर दिन 40 मिलियन यूज़र्स बिज़नेस कैटलॉग वॉट्सऐप पर देखते हैं.

WhatsApp business shopping how to use

  • 4/7

WhatsApp के मुताबिक़ शॉपिंग बटन दुनिया भर के वॉट्सऐप यूज़र्स के लिए जारी किया जा रहा है. कंपनी ने ये भी कहा है कि ये बिज़नेस अकाउंट में वॉयस कॉल बटन की जगह दिया जाएगा. वॉयस कॉल बटन के लिए यूज़र्स कॉल बटन पर टैप करके वॉयस और वीडियो में से चुन सकते हैं.

WhatsApp business account

  • 5/7

WhatsApp शॉपिंग बटन यूज करने के लिए आपको वॉट्सऐप के किसी भी बिज़नेस अकाउंट पर जाना होगा. ये अकाउंट किसी का भी हो सकता है जिससे आपने हाल ही में किसी प्रोडक्ट या सर्विस की ख़रीदारी के लिए आपने मैसेज सेंड या रिसीव किया होगा.

WhatsApp business shopping button

  • 6/7

बिज़नेस अकाउंट में यहाँ आपको शॉपिंग आइकॉन दिखेगा. इस पर टैप करके आप उस बिज़नेस द्वारा ऑफ़र किए जाने वाले प्रोडक्ट का कैटलॉग देख सकते हैं.

WhatsApp business

  • 7/7

ग़ौरतलब है कि WhatsApp सुपर ऐप बनने की राह पर है और भारत में WhatsApp pay भी लॉन्च हो चुका है. UPI बेस्ड पेमेंट भी वॉट्सऐप पर किए जा सकते हैं.


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004