जिला मुख्यालय से महज 7 किमी दूर IED ब्लास्ट, चपेट में आकर ITBP का जवान घायल

  • कुरुषनार क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के लिए निकले थे जवान, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने शनिवार को IED ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में आकर ITBP का एक जवान घायल हो गया है। उसे रायपुर रेफर किया गया है। ब्लास्ट जिला मुख्यालय से महज 7 किमी दूर हुआ है। इसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना कुरुषनार थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ITBP 53वीं बटालियन के डीकोय कंपनी के जवान शनिवार को सड़क सुरक्षा में लगे हुए थे। इसी दौरान जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर कोसा सेंटर की पहाड़ी पर IED ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया। उसे पहले जिला अस्पताल लाया गया, वहां से रायपुर रेफर कर दिया गया है।