योगेश यादव/डेस्क
रायपुर- यूं तो छत्तीसगढ़ी की फिल्में इन दिनों काफी बजट में बन रही है जिनमें नए-नए कलाकारों को मौका मिल रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की फिल्म कुरुक्षेत्र जो की इन दिनों उनकी शूटिंग लोकेशन छाई हुई है, इस फ़िल्म में बलौदाबाजार जिले के कसडोल की नन्ही सी बिटिया “आदिया” को एक बच्ची का खासा किरदार मिला है। बच्ची की उम्र महज 3 साल है और यह कसडोल के वरिष्ठ पत्रकार सुनील साहू की बेटी हैं।

सोशल मीडिया पर इस बच्ची का वीडियो काफी वायरल हुआ है, जिसकी वजह से अब बहुत जल्द आपको इस नन्ही बिटिया की कलाकारी आपको फिल्म में देखने को मिलेगी।


