Headlines

अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी ने जीता इंडियाज गॉट टैलेंट 10 का खिताब,जनता से मिला बेशुमार प्यार

धनेश दिवाकर@ मुख्यधारा, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सीजन 10 का खिताब छत्तीसगढ़ की अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कुछ भी असंभव नहीं है। इंडियाज गॉट टैलेंट के विनर के रूप में उन्हें 20 लाख रुपये की इनामी धनराशि मिली है। वहीं, रागा फ्यूजन (जिसमें लुधियाना से जयंत पटनायक, एमपी से अजय तिवारी, पटना से अमृतांशु दत्ता और पटना से हर्षित शंकर शामिल थे) प्रथम रनर-अप रहे, जिन्हें 5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

सीएम भूपेश बघेल ने भी की थी अपील

सीएम ने एक्स अकाउंट पर लिखा था, ”तैयार हैं हमारे नारायणपुर मलखंभ अकादमी के कलाकार, दुनिया को दिखने अपने हुनर का कमाल 100 से अधिक देशों के खेल प्रेमियों के दिलों में सुमार हमारे छत्तीसगढ़ की माटी के लाल सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले “इंडियाज गॉट टैलेंट शो” के फाइनल मुकाबले में 28 एवं 29 अक्टूबर को अपनी धमाकेदार मलखंब (मलखंभ) के हैरतअंगेज प्रस्तुतियों के माध्यम से खिताब जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे।प्रतियोगिता में उन्हें विजेता बनने के लिए सभी प्रदेशवासियों के आशीर्वाद स्वरूप अधिक से अधिक वोट की आवश्यकता है।  राष्ट्रीय स्तर के मंच पर छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को जीतने के लिए, हमारे प्रदेश को एक नई पहचान दिलाने के लिए, छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाने के लिए सभी प्रदेशवासियों से विनम्र अपील है कि सोनी लिव एप को डाउनलोड या अपडेट कर हमारे हुनरबाजों के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करें और अपने अड़ोस-पड़ोस, रिश्तेदारों, यार-दोस्तों को भी वोट करवाने की अपील करें।”

जनता से मिला बेशुमार प्यार

नागालैंड महिला बैंड, जीरो डिग्री, रागा फ्यूजन, गोल्डन गर्ल्स और द आर्ट जैसे कई परफार्मिंग ग्रुप इस शो का हिस्सा थे, लेकिन अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी को जनता का सबसे ज्यादा प्यार मिला। बता दें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर अकादमी को शुभकामनाएं देते हुए जनता से इन्हें वोट देने की अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *