आपको याद होगा हाल ही में कुछ डांस वीडियो वायरल हो रहे थे, जिसमें एक शख्स माइकल जैक्सन की तरह डांस कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद कई सेलेब्स इस शख्स के वीडियो पर कमेंट किए थे और इसके टैलेंट को काफी सराहा था।इस शख्स का नाम है युवराज, जो बाबा जैक्सन के नाम से फेमस हैं। दरअसल, अब जोधपुर के रहने वाले युवराज उर्फ बाबा जैक्सन ने फ्लिपकार्ट की तरफ से आयोजित की गई एंटरटेनर नंबर वन प्रतियोगिता जीत ली है और उन्हें यह प्रतियोगिता जीतने पर इनामी राशि 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

जोधपुर के रहने वाले 18 वर्षीय युवराज उर्फ बाबा जैक्सन ( baba jackson aka yuvraj singh ) ने एक ई-कॉमर्स पोर्टल की और से आायोजित इंटरटेनर नंबर वन ( Entertainer No. 1 ) प्रतियोगिता जीत ली है। इस प्रतियोगिता को होस्ट कर रहे बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में विजेता के नाम की घोषणा की। प्रतियोगिता के विनर युवराज ( yuvraj singh ) को एक करोड़ रुपए ( wins Rs 1 crore ) की धनराशि इनाम में दी जाएगी। ‘यूनिक स्टे एट होम’ रियलिटी शो में हर सप्ताह एक विजेता को 10 लाख रुपए और मेगा विनर को 1 करोड़ रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की थी। बाबा जैक्सन के इस इनाम को जीतने की खबर बाहर आते ही उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ के रिलीज के बाद बाबा जैक्सन को माइकल जैक्सन के स्टेप्स सीखने की ललक पैदा हुई। उन्होंने केवल 5 महीने में उनके स्टेप्स को सीख लिया।
महानायक अमिताभ बच्चन ने बाबा जैक्सन को रातोंरात स्टार बना दिया। दअरसल, बिग बी ने एक दिन अपने ट्विटर अकाउंट पर बाबा जैक्सन का एक डांस वीडियो शेयर किया था। इसके बाद बाबा जैकसन यानी युवराज देशभर में चर्चा का विषय बन गया।
बाबा जैक्सन के मुताबिक, इस तरह का डांस सीखने के लिए उन्हें घर में केवल उनकी बहन ने स्पोर्ट किया। उनकी बहन उनके साथ माइकल जैक्सन के गानों पर डांस करती थी और टिकटॉक पर वीडियो बनाती थी।
बात करें बाबा जैक्सन की फैमिली की तो वे बेहद गरीब परिवार से हैं। उनके पिता मकानों में टाइल लगाने का काम करते हैं। पहले उनके घर में मोबाइल भी नहीं था। जब मोबाइल आया तो बाबा जैक्सन ने टिकटॉक अकाउंट बनाया और अपनी बहन के साथ फनी वीडियो शेयर करता था। एक दिन उनका डांस वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि वे रातोंरात स्टार गए। दुनिया उसे पहचाने लगी। इसके बाद बाबा जैक्सन ने फनी वीडियो बनाना बंद कर दिया।

