जुलाई 2025 में इन खास तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

रायपुर/30 जून 2025 — जुलाई महीने में बैंकिंग से जुड़े कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की अधिसूचना के अनुसार, जुलाई 2025 में विभिन्न राज्यों और त्योहारों को देखते हुए 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें चार रविवार, दो शनिवार और अलग-अलग राज्यों के त्योहारों से जुड़ी छुट्टियां शामिल हैं।

📅 यहां देखिए जुलाई 2025 की बैंक छुट्टियों की पूरी सूची:

3 जुलाई (गुरुवार) – खर्ची पूजा के कारण अगरतला जोन में बैंक बंद

5 जुलाई (शनिवार) – गुरु हरगोविंद जी का जन्मदिन, जम्मू-कश्मीर में अवकाश

6 जुलाई (रविवार) – सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश

12 जुलाई (शनिवार) – दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक अवकाश

13 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

14 जुलाई (सोमवार) – बेह दीन्खलाम, शिलॉन्ग जोन में बैंक बंद

16 जुलाई (बुधवार) – हरेला पर्व, देहरादून जोन में अवकाश

17 जुलाई (गुरुवार) – यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि, शिलॉन्ग में बैंक बंद

19 जुलाई (शनिवार) – केर पूजा, अगरतला जोन में अवकाश

20 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

26 जुलाई (शनिवार) – चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद

27 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

28 जुलाई (सोमवार) – द्रुक्पा त्से-जी, गंगटोक जोन में बैंक बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *