बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के चार नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के चार नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

बिलासपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। संगठनात्मक स्तर पर पार्टी अब मैदान में उतर चुकी है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बिहार में चुनावी रणनीति को धार देने के लिए 58 ऑब्जर्वरों (निरीक्षकों) की नियुक्ति की है। खास बात यह है कि इन निरीक्षकों में छत्तीसगढ़ के चार नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

AICC के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, कांग्रेस संगठन से जुड़े दीपक मिश्रा और वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर बघेल को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

इन चारों नेताओं की पहचान जमीनी स्तर पर सक्रिय और संगठनात्मक सूझबूझ रखने वाले नेताओं के रूप में है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने अनुभव और राजनीतिक पकड़ को देखते हुए इन्हें यह जिम्मेदारी दी है। अब ये नेता बिहार के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी तैयारियों, संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *