बिलासपुर- विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में जुटे छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस को बिलासपुर में बड़ा झटका लगा है। यहां प्रदेश सचिव, महिला और युवा विंग के पदाधिकारियों के साथ ही करीब 400 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। इधर शनिवार से ही पार्टी बिलासपुर में अपनी सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है।पार्टी के प्रदेश सचिव करण मधुकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी पर उदासीनता और निष्क्रियता का आरोप लगाया है। इसके चलते उन्होंने अपने-अपने पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
You are Here
- Home
- अपना प्रदेश
- छत्तीसगढ़- चुनाव 2023 से पहले इस पार्टी को लगा बड़ा झटका, सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने छोड़ी पार्टी
