पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सिर में गंभीर रूप से चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह अपने घर के परिसर में टहलने के दौरान गिर गईं, इस दौरान उनके सिर में गंभीर रूप से चोट आई। उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल अस्पताल भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक उनके माथे पर टांके लगाए जाएंगे। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक्स हैंडल पर ममता बनर्जी के सिर में लगी चोट की तस्वीर साझा की गई है।
बड़ी खबर….मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

