12 जून तक बारिश-वज्रपात, चलेंगी तेज हवाएं; जानें अपने शहर का हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में आज कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दाब क्षेत्र के कारण 12 जून तक बारिश के आसार बन रहे हैं। बिहार व उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की सीमा के समीप कमजोर हुआ सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म निसर्ग के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आठ जून तक पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक आज, 7 जून रविवार को राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्‍की बारिश भी होगी। हालांकि 8 जून को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि 9, 10, 11 और 12 जून को गरज के साथ झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है। 7 और 9 जून को झारखंड के दक्षिणी जिलों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी। वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है। इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 10 जून को राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर, जबकि 11 और 12 जून को समूचे झारखंड में वज्रपात के साथ मूसलाधार बारिश के प्रबल आसार हैं। बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। राजमहल में 50 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई। बारीजोर, पत्‍थरगामा और मंदरो में भी छिटपुट बारिश का दौर पूरे दिन चलता रहा।

Coronavirus Update: कोडरमा में 3 कोरोना मरीजों को मिली छुट्टी, ट्रूनेट जांच में रिपोर्ट आई निगेटिव

शनिवार को जमशेदपुर में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य रहा। जबकि पलामू में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रेकार्ड किया गया। जबकि बोकारो में पारे का अधिकतम मान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *