मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी MCU में X-Men की टीम अब धीरे-धीरे आकार ले रही है। Marvel Studios के प्रमुख केविन फाइगी ने D23 में म्यूटेंट टीम के शुरुआती सदस्यों की कास्ट का ऐलान किया। इस नई टीम में कई चर्चित कलाकारों को अहम किरदारों के लिए चुना गया है। नई कास्ट में Sadie Sink Jean Grey, Kit Connor Cyclops, Samara Weaving Emma Frost, Inde Navarrette Rogue, Christopher Abbott Prof. X और Maya Boyd Storm के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, Adam Driver फिल्म में खलनायक Mr. Sinister की भूमिका निभाएंगे।
MCU में पहली बार आधिकारिक X-Men टीम
X-Men की यह टीम पहली बार आधिकारिक तौर पर MCU का हिस्सा बनने जा रही है। इससे पहले म्यूटेंट किरदारों पर आधारित फिल्में Fox के बैनर तले बनी थीं। पिछली बार 2019 में रिलीज हुई ‘Dark Phoenix’ में X-Men टीम बड़े पर्दे पर नजर आई थी। उस फिल्म में James McAvoy ने Prof. Charles Xavier, Michael Fassbender ने Magneto, Jennifer Lawrence ने Mystique, Nicholas Hoult ने Beast और Sophie Turner ने Jean Grey का किरदार निभाया था।
नई कास्ट से पहले ये कलाकार निभा चुके हैं X-Men के किरदार
Fox की X-Men फ्रेंचाइजी में इससे पहले दो अलग-अलग पीढ़ियों के कलाकार नजर आए थे। शुरुआती फिल्मों में Patrick Stewart ने Prof. Xavier, Ian McKellen ने Magneto, James Marsden ने Cyclops, Halle Berry ने Storm और Famke Janssen ने Jean Grey का किरदार निभाया था। इसके बाद ‘First Class’, ‘Days of Future Past’ और ‘Apocalypse’ जैसी फिल्मों में युवा कलाकारों की नई टीम सामने आई।
Avengers: Doomsday से भी जुड़े हैं पुराने X-Men कलाकार
X-Men और MCU का कनेक्शन इससे पहले भी देखने को मिला है। पुराने X-Men कलाकारों में से कई ‘Avengers: Doomsday’ में अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में वे MCU के प्रमुख किरदारों के साथ नजर आएंगे और Robert Downey Jr. के Doctor Doom से मुकाबला करेंगे।
इसके अलावा Ryan Reynolds और Hugh Jackman की ‘Deadpool & Wolverine’ में भी X-Men फ्रेंचाइजी से जुड़े कई पुराने और नए म्यूटेंट किरदार दिखाई दिए थे। Channing Tatum ने इस फिल्म में Gambit के रूप में डेब्यू किया और वह भी ‘Doomsday’ में वापसी करने वाले हैं।
