रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फहराया तिरंगा

रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फहराया तिरंगा

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में किया गया। समारोह में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के बाद वित्त मंत्री ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा

समारोह के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश भी पढ़कर सुनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और जिलेवासी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए, जिससे समारोह का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस अवसर पर रायगढ़ जिले के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *