CGPSC मेंस रिजल्ट जारी, 21 सितंबर से इंटरव्यू

CGPSC मेंस रिजल्ट जारी, 21 सितंबर से इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में कुल 608 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। सफल उम्मीदवार अब इंटरव्यू के अगले चरण में शामिल होंगे। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। उम्मीदवार सूची में अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि देखकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

265 पदों के लिए हुई थी भर्ती प्रक्रिया

CGPSC की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के तहत कुल 20 अलग-अलग सेवाओं में 265 पदों पर भर्ती की जानी है। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत विज्ञापन क्रमांक 06/2025/परीक्षा के तहत हुई थी। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। प्री परीक्षा में कुल 3,921 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जिन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला।

मेंस परीक्षा में 608 अभ्यर्थी सफल

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को किया गया था। परीक्षा में 3,921 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब आयोग ने इनमें से 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया है।

21 सितंबर से शुरू हो सकता है इंटरव्यू

सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। हालांकि इंटरव्यू की अंतिम समय-सारणी और विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की ओर से अलग से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से एक दिन पहले दस्तावेज सत्यापन के लिए CGPSC कार्यालय में उपस्थित होना होगा। निर्धारित समय पर दस्तावेज सत्यापन नहीं कराने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ऐसे चेक करें CGPSC Mains Result

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर State Service Mains Written Exam Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  4. PDF डाउनलोड करें।
  5. अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *