छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ रूट को लेकर मंथन करेंगे। पायलट आज झारसुगुड़ा से सीधे रायगढ़ पहुंचेंगे। न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अलग-अलग समितियां बनाई हैं। इन्हीं समितियों के प्रभारियों के साथ सचिन पायलट चर्चा करेंगे। पायलट दो दिन में न्याय यात्रा के रूट रायगढ़ से लेकर अंबिकापुर तक सभी जिलों में बैठक करेंगे।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर

