मुख्य सचिव अमिताभ जैन सेवानिवृत्त, राज्यपाल ने राजभवन में किया सम्मानित छत्तीसगढ़ में अब तक हो चुके 12 मुख्य सचिव,

 

रायपुर, 30 जून 2025।
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने उन्हें राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की कामना भी की।

अमिताभ जैन का मुख्य सचिव के रूप में कार्यकाल 1 दिसंबर 2020 से 30 जून 2025 तक रहा। इस दौरान उन्होंने शासन प्रशासन की नीतियों के क्रियान्वयन में प्रभावशाली भूमिका निभाई। कोविड-19 संकट के दौरान राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को संभालने में उनका योगदान महत्वपूर्ण माना गया।

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से अब तक 12 मुख्य सचिवों की नियुक्ति हो चुकी है। सबसे पहले अरुण कुमार ने 30 अक्टूबर 2000 को यह पद संभाला था और 31 जनवरी 2003 तक सेवा दी थी। अमिताभ जैन इस सूची में 12वें मुख्य सचिव रहे, जिन्होंने लगभग साढ़े चार वर्षों तक यह जिम्मेदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *