BREAKING- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना पाॅजिटिव

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कोरोना पाॅजिटिव हो गए है। सीएम अशोक गहलोत ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि गुरुवार की शाम को मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जो पाॅजिटिव आया है। मेरे हल्के बेहद लक्षण है। अन्य कोई परेशानी नहीं है।आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे खुद को आइसोलेट कर लें और अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।