छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

रायपुर- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ दौरा होने वाला है। जानकारी के मुताबिक 13 अगस्त को जांजगीर-चांपा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे।  हाल ही में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था। बैज के निमंत्रण को खड़गे ने स्वीकार कर 13 अगस्त को आने की सहमति दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *