Coronavirus in India Live Updates: राजस्थान में 47, कर्नाटक में 16 और बिहार में चार नए मामले सामने आए

कर्नाटक में 22 अप्रैल शाम 5 बजे से आज 23 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक 16 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 9 नए मामले बेंगलुरु अर्बन में सामने आए हैं। राज्य में अब तक 443 मामले सामने आ गए हैं। इनमें 17 लोगों की मौत हो गई है और 141 लोग ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 21,393 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 16,454 लोगों का इलाज जारी है। 4258 लोग ठीक हो गए हैं। 681 लोगों की मौत हो गई है।

23 Apr,2020
  • 12:14 PM

    कर्नाटक में अब तक 443 मामलों की पुष्टि, 17 लोगों की मौत

    कर्नाटक में 22  अप्रैल शाम 5 बजे से आज 23 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक 16 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 9 नए मामले बेंगलुरु अर्बन में सामने आए हैं। राज्य में अब तक 443 मामले सामने आ गए हैं। इनमें 17 लोगों की मौत हो गई है और 141 लोग ठीक हो गए हैं।

    ANI

    @ANI

    16 new positive cases (including 9 from Bengaluru Urban) reported from 22th April, 5:00 PM to 23th April, 12:00 noon.
    Till now, there are 443 COVID-19 positive cases in the State including 17 deaths & 141 discharges: Government of Karnataka

    Twitter पर छबि देखें
  • 12:05 PM

    लॉकडाउन में आवश्यक सामानों ढुलाई के लिए 24×7 पर काम कर रहा रेलवे- पीयूष गोयल

    लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सामानों के एक से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए रेलवे 24×7 पर काम कर रहा है। तमिलनाडु के निदामंगलम से 42 वैगन धान कोरुक्कपेट में भेजे जा रहे हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी दी है।

    ANI

    @ANI

    Railways is working 24×7 to maintain a seamless supply chain to transport essential goods during lockdown. 42 wagons of paddy are being transported to Korukkupet from Nidamangalam in Tamil Nadu: Minister of Railways Piyush Goyal

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
  • 12:01 PM

    दिल्ली में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2248 हुई

    दिल्‍ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, दिल्ली में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2248 है। कल 92 केस सामने आए और 113 मरीज़ ठीक हुए। अभी तक कोरोना से 724 लोग ठीक हो चुके है जो कि। 2248 में से 48 लोगों की मृत्यु हो चुकी। 24 लोग ICU में और 6 लोग वेंटिलेटर पर हैं।

    ANI_HindiNews@AHindinews

    दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2248 है इसमें कल 92 केस जोड़े और कल 113 मरीज़ ठीक हो गए। अभी तक से 724 लोग ठीक हो चुके है जो कि 32 %होता है।2248 में से 48 लोगों की मृत्यु हो चुकी। 24 लोग ICUमें और 6 लोग वेंटिलेटर पर हैं: दिल्‍ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

    Twitter पर छबि देखें
    ANI_HindiNews के अन्य ट्वीट देखें
  • 11:57 AM

    केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई में अहम- मनमोहन सिंह

    सीडब्ल्यूसी बैठक में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा, कोरोना से निपटने की हमारी क्षमता से लॉकडाउन की सफलता का अंत में अंदाजा लगाया जा सकता है। केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।

    ANI

    @ANI

    Success of lockdown is to be judged finally on our ability to tackle . Cooperation between the Centre & states is key to the success of our fight against COVID: Former PM Dr Manmohan Singh at CWC meeting (file pic)

    Twitter पर छबि देखें
  • 11:46 AM

    कोरोना के लड़ाई में लगे लोग हम सभी को प्रेरित करते हैं- सोनिया

    दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स, स्वास्थ्यकर्मी, स्वच्छताकर्मी और आवश्यक सेवा प्रदाता, गैर सरकारी संगठन और लाखों नागरिक पूरे भारत में सबसे अधिक जरूरतमंदों को राहत प्रदान करते हैं। उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प वास्तव में हम सभी को प्रेरित करता है।

    ANI

    @ANI

    The doctors, nurses, paramedics, health workers, sanitation workers and essential service providers, NGOs and the lakhs of citizens providing relief to the most needy all over India, their dedication and determination truly inspire us all: Congress President Sonia Gandhi https://twitter.com/ANI/status/1253204500023664640 

    ANI

    @ANI

    There are a few success stories & we should applaud them. Most of all we should salute every single Indian leading the fight against the #COVID19 pandemic in spite of the absence of adequate personal protection equipment: Congress President Sonia Gandhi at CWC meeting (file pic)

    Twitter पर छबि देखें
  • 11:43 AM

    महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे लोगों को सलाम- सोनिया

    सोनिया गांधी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा, कुछ सफलता की कहानियां हैं और हमें उनकी सराहना करनी चाहिए। हमें हर एक ऐसे भारतीय को सलाम करना चाहिए जो पर्याप्त व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की अनुपस्थिति के बावजूद कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है।

    ANI

    @ANI

    There are a few success stories & we should applaud them. Most of all we should salute every single Indian leading the fight against the pandemic in spite of the absence of adequate personal protection equipment: Congress President Sonia Gandhi at CWC meeting (file pic)

    Twitter पर छबि देखें
  • 11:40 AM

    भाजपा पर सोनिया का हमला

    दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, भाजपा नफरत और सांप्रदायिक पूर्वाग्रह के वायरस को फैला रही है, जबकि सभी को मिलकर कोरोनोवायरस से लड़ना चाहिए।

    BJP is spreading the virus of hatred and communal bias at the time when everyone together should fight coronavirus: Congress Interim President Sonia Gandhi during CWC meeting in Delhi (file pic)

    Twitter पर छबि देखें
  • 11:27 AM

    रमज़ान को लेकर शाही इमाम का आग्रह

    दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा, अगर हम सरकार के निर्देशों का पालन करते हैं, तो हम जल्द ही कोरोना से निपट लेंगे। रमज़ान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। इस दौरान घरों में ही रहे और शारीरिक दूरी बनाए रखें। ऐसा करके, हम सभी की रक्षा करने में सक्षम होंगे।

    If we follow govt instructions,we’ll be able to eradicate soon. Holy month of is about to begin.Prayers have to be offered at homes itself&social distancing has to be maintained. By following it,we’ll be able to protect everyone: Shahi Imam of Delhi’s Jama Masjid

    Twitter पर छबि देखें
  • 11:06 AM

    योगी आदित्यनाथ की कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस मैनेजमेंट की 11 कमेटी के अध्यक्षों के साथ लोक भवन में समीक्षा बैठक की।

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने COVID-19 मैनेजमेंट की 11 कमेटी के अध्यक्षों के साथ लोक भवन में समीक्षा बैठक की।

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
  • 10:41 AM

    डीएनडी टोल प्लाजा पर पुलिस और आरएएफ तैनात

    गौतमबुद्धनगर और दिल्ली के बीच वाहनों की आवाजाही की जांच के लिए पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) डीएनडी टोल प्लाजा पर तैनात है। गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए, कुछ दिल्ली के साथ अपनी सीमा को सील कर दिया।

    Police and RAF deployed at DND Toll plaza to check movement of vehicles between Gautam Budh Nagar and Delhi after Gautam Budh Nagar administration sealed its border with Delhi, with certain exemptions, to prevent spread of COVID19

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
  • 10:32 AM

    कोरोना वायरस संकट के कारण अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे सचिन तेंदुलकर

    समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार सचिन तेंदुलकर, जो शुक्रवार को 47 साल के हो जाएंगे। देश में चल रहे कोरोना वायरस संकट के कारण अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। 

  • 10:30 AM

    झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित 4 और मरीज ठीक हुए

    समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित 4 और मरीज ठीक हो गए हैं। राज्य में अब तक 8 लोग ठीक हो गए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। अब तक यहां 48 मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई है।

    4 more patients in the state recovered from . Total number of cured patients here jumps to 8: Health department, Jharkhand

  • 10:17 AM

    केरल : आवारा कुत्तों और बिल्लियों को खिलाया जा रहा खाना

    केरल: कोझीकोड के कुछ स्थानीय लोग कोरोना लॉकडाउन के बीच कुट्टीडी और नदापुरम के बीच के इलाकों में आवारा कुत्तों और बिल्लियों को खाना खिला रहे हैं। एक पशु प्रेमी डॉ. सौम्या ने कहा, हम लॉकडाउन के पहले दिन से आवारा जानवरों को खाना खिला रहे हैं। हमें अपने आसपास के लोगों का बहुत समर्थन मिल रहा है।

    Kerala:Few locals in Kozhikode have been feeding stray dogs&cats in areas b/w Kuttiady&Nadapuram, amid COVID19 lockdown. Dr Soumya, an animal lover says,”We’ve been serving food to stray animals since first day of lockdown. We’re receiving a lot of support from people around us”.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
  • 10:12 AM

    5 लाख सैंपल का अभी तक हुआ टेस्ट- ICMR

    4,85,172 व्यक्तियों के कुल 5,00,542 सैंपल का टेस्ट 23 अप्रैल 2020, 9 बजे तक किया गया है। इसमें से 21,797 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)ने इसकी जानकारी दी।

    A total of 500542 samples from 485172 individuals have been tested as on 23 April 2020, 9am. 21797 samples have been confirmed positive: Indian Council of Medical Research (ICMR)

    Twitter पर छबि देखें
  • 10:00 AM

    गिर वन्यजीव अभयारण्य में एशियाई शेरों की जनगणना स्थगित

    कोरोना वायरस के कारण गुजरात के गिर वन्यजीव अभयारण्य (Gir Wildlife Sanctuary) में एशियाई शेरों की जनगणना को स्थगित कर दिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार यह व्यापक गणना अभ्यास हर पांच साल में होता है। यह अगले महीने शुरू होना था और इसके लिए तैयारी जोरों पर थी, लेकिन अब कोरोना वायरस संकट के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है।

  • 09:22 AM

    राजस्थान में आज 47 नए कोरोना वायरस के मामले

    राजस्थान में आज 47 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं । जोधपुर में 20, नागौर में 10, हनुमानगढ़ और कोटा में 2, अजमेर में 1 , जयपुर में 12 मामले की पुष्टि हो गई है। राज्य में अब तक 1935 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 27 लोगों मौत हो गई है और 344 ठीक हो गए हैं। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

    47 positive cases have been reported in Rajasthan today so far – 20 in Jodhpur, 12 in Jaipur, 10 in Nagaur, 2 each in Hanumangarh & Kota, 1 in Ajmer. Total number of positive cases in the state rises to 1935, including 27 deaths and 344 recovered: Rajasthan Health dept

  • 09:13 AM

    राष्ट्रपति ने महामारी रोग (संशोधन) अध्यादेश, 2020 को लागू करने की मंजूरी दी

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को महामारी रोग (संशोधन) अध्यादेश, 2020 को लागू करने की मंजूरी दे दी है। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने पर कड़ी सजा का प्रवाधान है।

    President Ram Nath Kovind has approved to promulgate The Epidemic Diseases (Amendment) Ordinance, 2020 which provides stricter punishments for attacks against health workers

  • 09:12 AM

    भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 21393 मामले सामने आए

    स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 21393 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 16,454 लोगों का इलाज जारी है। 4258 लोग ठीक हो गए हैं। 681 लोगों की मौत हो गई है।

  • 08:42 AM

    केरल सरकार की घोषणा

    केरल के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया कि सीएम ने घोषणा की कि राज्य में सभी चुने हुए प्रतिनिधि- विधायक, सरकार के तहत विभिन्न बोर्डों के सदस्य और स्थानीय स्व-सरकारी निकायों के सदस्य 1 महीने के लिए अपने मासिक वेतन और मानदेय में 30% की कटौती करेंगे।

    Kerala CM announced that all elected representatives in the state -Ministers, MLAs, members of different Boards under Govt & members of Local Self Govt bodies would take a 30% cut in their monthly salary & honorarium for 1 yr: Information & Public Relations Dept, Kerala

    Twitter पर छबि देखें
  • 08:42 AM

    केरल सरकार की घोषणा

    केरल के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया कि सीएम ने घोषणा की कि राज्य में सभी चुने हुए प्रतिनिधि- विधायक, सरकार के तहत विभिन्न बोर्डों के सदस्य और स्थानीय स्व-सरकारी निकायों के सदस्य 1 महीने के लिए अपने मासिक वेतन और मानदेय में 30% की कटौती करेंगे।

    Kerala CM announced that all elected representatives in the state -Ministers, MLAs, members of different Boards under Govt & members of Local Self Govt bodies would take a 30% cut in their monthly salary & honorarium for 1 yr: Information & Public Relations Dept, Kerala

    Twitter पर छबि देखें
  • 08:29 AM

    दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जांच

    कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लोगों के पास जांच की जा रही है। कोरोना के मद्देनजर दिल्ली-नोएडा सीमा को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

    Passes of people being checked by Police at Delhi-Noida border, amid . Delhi-Gautam Budh Nagar/Noida border has been completely closed, with certain exceptions, by Gautam Budh Nagar administration as a preventive measure against .

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
  • 07:58 AM

    लॉकडाउन के दौरान कानपुर में ड्रोन से निगरानी

    समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार लॉकडाउन के दौरान कानपुर जिला प्रशासन ने कल ड्रोन के जरिए बेकनगंज, चमनगंज, बजरिया, बाबूपुरवा, ग्वालटोली की निगरानी की।

    Kanpur district administration surveillance by drone in Beconganj, Chamanganj, Bajaria, Machharia, Babupurwa, Gwaltoli yesterday, amid (Source: Kanpur District Magistrate’s media cell)

    एम्बेडेड वीडियो

  • 07:30 AM

    अमेरिका में बुधवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 1,738 मौत

    समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिका में बुधवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 1,738 मौतें हुईं, जो एक दिन पहले की तुलना में कम है। एसके साथ ही अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या  46,583 हो गई है। इस महमारी से सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई है।

    United States records 1,738 new deaths in 24 hours: AFP news agency quoting Johns Hopkins

  • 07:13 AM

    44 कोरोना के मरीज ठीक हुए

    मध्य प्रदेश: भोपाल में चिरायु मेडिकल कॉलेज से 22 पुलिस कर्मियों सहित 44 कोरोना के मरीजों को उनके ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। राज्य की राजधानी ने अब तक 303 मामले दर्ज किए हैं।

    Madhya Pradesh: 44 patients including 22 police personnel have been discharged from Chirayu Medical College in Bhopal after their recovery. The State Capital has recorded 303 cases so far.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
  • 07:01 AM

    इंदौर में 945 मामले सामने आए

    मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के लिए 26 और मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक कुल 945 मामले सामने आए हैं, जिनमें 53 मौतें भी शामिल हैं।  इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

    ANI

    @ANI

    26 more persons have tested positive for in Madhya Pradesh’s Indore, taking the total number of cases in the district to 945 including 53 deaths: Chief Medical and Health Officer, Indore

  • 06:47 AM

    गुजरात और दिल्ली में कोरोना वायरस के दो हजार से ज्यादा मामले

    गुजरात और दिल्ली में कोरोना वायरस के दो हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में हजार से अधिक मामले सामने आ गए हैं।

  • 06:47 AM

    कोरोना के सबसे ज्यादा मामले मुंबई में

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के सबसे ज्यादा मामले मुंबई में सामने आए हैं। यहां पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।

  • 06:46 AM

    भारत में कोरोना वायरस के अब तक 20,471 मामले

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 20,471 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 15,859 लोगों का इलाज जारी है। 3959 लोग ठीक हो गए हैं। 652 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *