Airtel यूजर्स के लिए धांसू ऑफर, ऐसे फ्री में पाएं 3 महीने के लिए YouTube Premium

नई दिल्ली।
एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए फेस्टिवल सीजन में एक जबरदस्त रिवॉर्ड प्रोग्राम का ऐलान किया किया है, जिसके तहत यूजर फ्री में 3 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का लाभ उठा सकते हैं। यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल जाने के बाद यूजर ऐड फ्री विडियो देख सकते हैं और मोबाइल की स्क्रीन ऑफ होने के बाद भी यूट्यूब के गाने सुन सकते हैं।

 

फिलहाल जिनके पास यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन नहीं है, उन्हें विडियो के दौरान काफी सारे विज्ञापन दिखते हैं और मोबाइल स्क्रीन ऑफ होने पर यूट्यूब बंद हो जाता है। वैसे यूट्यूब प्रीमियम के 3 महीने का कॉस्ट 399 रुपये है। तो चलिए, आपको बताते हैं कि आप एयरटेल के इस धांसू प्रोमोशनल ऑफर का कैसे लाभ उठा सकते हैं और इसके लिए आपको क्या करना होगा?

 

Airtel Thanks App जरूरी
एयरटेल यूजर्स अगर फ्री में 3 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर Airtel Thanks App डाउनलोड करना पड़ेगा। उसके बाद ऐप के अंदर More ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद उन्हें Airtel Rewards ऑप्शन दिखेगा। अगर आप नए हैं तो इसमें जाने पर आप अपना इंट्रेस्ट ऐड कर सकते हैं और फिर YouTube Premium टाइटल पर क्लिक कर टर्म एंड कंडीशंस एक्सेप्ट करने के बाद आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। यहां बता दूं कि यह ऑफर उनके लिए है, जिन्होंने कभी भी यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है।