इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे। दोनों ने मां दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।
बस्तर की आस्था का प्रमुख केंद्र है मां दंतेश्वरी मंदिर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मां दंतेश्वरी के प्रति बस्तर के लोगों की अटूट श्रद्धा है। देवी बस्तर की धार्मिक आस्था और लोकजीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। राष्ट्रपति का मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करना बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है।
राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी बस्तर की संस्कृति को पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राचीन परंपराओं और विशिष्ट जीवन मूल्यों के लिए देश-दुनिया में अलग पहचान रखता है। यहां की परंपराओं में प्रकृति, आस्था और सामाजिक जीवन का गहरा संबंध दिखाई देता है। राष्ट्रपति के प्रवास से बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने में मदद मिलेगी।
मां दंतेश्वरी मंदिर बस्तर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रमुख केंद्र है। देवी के प्रति लोगों की आस्था सदियों पुरानी परंपराओं और क्षेत्र के सामाजिक जीवन में गहराई से जुड़ी हुई है।
